फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Health department did not replace faulty UPS, computers shut down as soon as there is a power cut.

Sirsa News: स्वास्थ्य विभाग ने नहीं बदले खराब यूपीएस, बिजली कट के साथ ही बंद हो जाते हैं कंप्यूटर

Wed, 29 Jan 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 29 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Health department did not replace faulty UPS, computers shut down as soon as there is a power cut.
 नागरिक अस्पताल में पर्ची काउंटर पर लगी मरीजों की लाइन ।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिला नगारिक अस्पताल में कंप्यूटर पर लगे खराब यूपीएस को स्वास्थ्य विभाग ने नहीं बदलवाया है। इसके चलते ही बिजली कट लगते ही कंप्यूटर बंद हो जाते हैं और कामकाज प्रभावित हो जाता है। इससे स्टाफ व मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नागरिक अस्पताल में जेनरेटर की सुविधा भी है, लेकिन यूपीएस का बैकअप टाइम नहीं है। इसके चलते कंप्यूटर बंद हो जाते हैं। पर्ची काउंटर पर मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। हैरानी की बात है कि इस समस्या के समाधान करने का प्रयास आज तक विभाग के अधिकारियों की ओर से नहीं किया गया है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में हॉट लाइन का कनेक्शन बिजली निगम ने किया है। मौजूदा समय में मरम्मत कार्य का असर इस लाइन पर भी पड़ रहा है। ऐसे में नागरिक अस्पताल में भी बिजली बाधित होती है। इस कारण जेनरेटर का विभाग प्रयोग करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इस प्रकार हैं हालात
इमरजेंसी सेवाओं, एसएनसीयू, लेबर रूम, लैब, आपरेशन थियेटर सहित मुख्य वार्ड अथवा कार्यालयों को जेनरेटर शुरू कर आपूर्ति बहाल की जाती है। वहीं ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करने के लिए बने काउंटरों पर कंप्यूटर, सीपीयू तथा प्रिंटर आदि उपकरणों को तीन यूपीएस के माध्यम से बिजली से जोड़ा गया है। यूपीएस का बैकअप बहुत कम है। कई यूपीएस तो इतने पुराने है कि बिजली कट लगने के साथ ही जवाब दे जाते हैं। इन यूपीएस की बैटरियां बदलने की जरूरत हैं, लेकिन अभी तक बदली नहीं गई है।


::::::::::::::::
नागरिक अस्पताल में बने पर्ची काउंटर, ई- संजीवनी पोर्टल पर लगी यूपीएस बैटरियों को बदलने के लिए तकनीकी विभाग को कहा गया है। जल्द ही इनको बदला जाएगा। -पवन कुमार, पीएमओ, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed