{"_id":"682394bcae466d273609dc65","slug":"hbse-sirsa-district-slipped-from-top-5-to-17th-position-in-three-years-sirsa-news-c-128-1-svns1027-137750-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचबीएसई : तीन साल में टॉप-5 से फिसलकर 17वें स्थान पर पहुंचा सिरसा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचबीएसई : तीन साल में टॉप-5 से फिसलकर 17वें स्थान पर पहुंचा सिरसा जिला
Wed, 14 May 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 14 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
सिरसा के एक स्कूल में अव्व्ल आने पर खुशी मनातीं 12वीं की छात्राएं
सिरसा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से सोमवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस बार जिला 85.97 प्रतिशत के साथ प्रदेश में 17वें स्थान पर रहा है। पिछली वर्ष के मुकाबले परीक्षा परिणाम में 1.5 प्रतिशत की गिरावट आई है।
परीक्षा परिणाम में लगातार तीसरे वर्ष गिरावट दर्ज की गई है। कभी प्रदेश में पांचवें स्थान पर रहने वाला सिरसा अब गिरकर 17वें स्थान पर पहुंच गया है। वर्ष 2022 में जिले का परीक्षा परिणाम 89.65 प्रतिशत रहा था। जिला प्रदेश में पांचवें स्थान पर था। वर्ष 2023 में यह घटकर 84.49 प्रतिशत हो गया और सिरसा 10वें स्थान पर पहुंच गया। पिछले वर्ष यानी 2024 में परिणाम 87.47 प्रतिशत हुआ, लेकिन इस वर्ष फिर गिरावट आई है। 2025 में परिणाम 85.97 प्रतिशत रहा। इससे जिला प्रदेश में 17वें स्थान पर रहा है।
ऑनलाइन सिस्टम बना परेशानी का कारण
परीक्षा परिणाम घोषित होते ही ऑनलाइन सिस्टम ने भी छात्रों और स्कूल प्रबंधन की परेशानी बढ़ा दी। वेबसाइट बार-बार क्रैश होने से छात्र-छात्राओं को अपना परिणाम देखने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई स्कूलों में देर शाम तक परिणाम देखने की मशक्कत चलती रही। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि पहले गजट जारी होने से छात्रों को आसानी से परिणाम मिल जाता था। उन्होंने सुझाव दिया कि ऑनलाइन सिस्टम के साथ-साथ गजट भी जारी किया जाए, ताकि तकनीकी गड़बड़ी की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध रहे।
विज्ञापन
इस प्रकार रह आंकड़े
विद्यार्थी : 9,090
पास : 7,815
रि- अपीयर : 386
फेल : 306
प्रतिशत : 85.97 प्रतिशत
री अपीयर का परिणाम
विद्यार्थी : 524
पास : 217
प्रतिशत : 49.33 प्रतिशत
लड़कों ने दी परीक्षा : 340
पास : 149
प्रतिशत : 43.82 प्रतिशत
लड़कियों ने दी परीक्षा : 184
पास : 68
प्रतिशत : 36.96 प्रतिशत
ओपन स्कूल सीनियर सेकेंडरी का परिणाम
विद्यार्थी : 985
पास : 359
प्रतिशत : 36.45 प्रतिशत
लड़कों ने दी परीक्षा - 573
पास हुए - 191
प्रतिशत - 33.33 प्रतिशत
लड़कियां ने दी परीक्षा : 412
पास : 168
प्रतिशत : 40.78