फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Haze affected life, maximum temperature dropped by four degrees

Sirsa News: धुंध से जनजीवन प्रभावित, चार डिग्री गिरा अधिकतम तापमान

Thu, 28 Dec 2023 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 28 Dec 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Haze affected life, maximum temperature dropped by four degrees
सिरसा। ठंड के साथ अब धुंध का प्रकोप भी बढ़ गया है। ठंड में लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। इसके कारण बाजारों में रौनक कम दिखाई दे रही है। धुंध के कारण परिवहन व्यवस्था भी पूरी तरह से प्रभावित है, खासतौर से ट्रेनें। वीरवार को दूसरे दिन भी गोरखधाम एक्सप्रेस साढ़े 7 घंटे देरी से सिरसा पहुंचीं।
विज्ञापन

शहर में बुधवार शाम को छह बजे ही गहरी धुंध छा गई। इसके बाद तो दृश्यता कम होती रही। आधे घंटे में ही जिला धुंध की चादर से घिर गया दृश्यता मात्र 10 मीटर तक रह गई। धुंध के प्रकोप के कारण लोग अपने घरों में घुसकर बैठ गए और दुकानदार भी समय से पहले अपने घरों को लौट गए। रात 9 बजे तक शहर के सभी हिस्से सुनसान नजर आए। वीरवार सुबह भी गहरी धुंध छाई, जिसके चलते दृश्यता गुम सी हो गई। वीरवार को दिन में एक घंटे के लिए धूप निकली। शाम होते ही करीब छह बजे आसमान में फिर से धुंध छा गई। रात के समय में तो मौसम और भी ज्यादा खराब हो गया। लोगों ने अलाव और घरों में हीटर का सहारा लिया। वीरवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री लुढ़क गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, आगे मौसम परिवर्तनशील रहेगा। अगले दो दिनों में आसमान में बादलवाही के कारण रात का तापमान और बढ़ेगा, वहीं दिन के तापमान में गिरावट की संभावना है। एक जनवरी से तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन






ट्रेनों की स्थिति
ट्रेन पहुंचने का समय पहुंची

फाजिल्का रेवाड़ी ट्रेन, सुबह 9.50 बजे, 10:39 बजे



- सिरसा एक्सप्रेस,सुबह 10:35 बजे, 11 बजे

- गोरखधाम एक्सप्रेस, सुबह 10:40 बजे, शाम 6:19बजे

- मेरठ-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस, शाम 6 बजे, रात 7:42 बजे
- किसान एक्सप्रेस, रात 7.30 बजे, रात 9 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article