फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Haryana: Vakil Sahib became the head of Dera in 1998, was born in village Chautala

Haryana: वकील साहिब 1998 में बने थे डेरा प्रमुख, गांव चौटाला में हुआ जन्म, की हुई थी वकालत की पढ़ाई

Thu, 01 Aug 2024 10:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 01 Aug 2024 10:33 PM IST
सार

वर्ष 1991 में पूर्व डेरा प्रमुख मैनेजर साहिब के आदेश पर उन्होंने मंडी डबवाली में पहली बार सत्संग किया।

विज्ञापन
Haryana: Vakil Sahib became the head of Dera in 1998, was born in village Chautala
संत बहादुर चंद उर्फ वकील साहिब का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में डेरा जगमालवाली के संत बहादुर चंद यानी वकील साहिब का जन्म गांव चौटाला के मनी राम बिश्नोई (सिहाग) व माता मनोहरी देवी के घर पर 10 दिसंबर 1944 को हुआ था। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने हिसार के दयानंद महाविद्यालय में आगे की शिक्षा प्राप्त की।

विज्ञापन


शिक्षण के समय वे दयानंद कॉलेज के लाजपत राय छात्रावास में रहे और आर्य समाज प्रचारणी सभा के अध्यक्ष बने। कॉलेज की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने चंडीगढ़ में लॉ कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसी दौरान वह गांव चौटाला में शाह मस्ताना बलूचिस्तान के अनुयायी महात्मा गुरदास के भाई सरदार बच्चन सिंह के संपर्क में आए।
विज्ञापन


इसके बाद वे धीरे धीरे डेरे से जुड़ते गए। वर्ष 1968 में कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मंडी डबवाली में प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी। इस समय में उनकी मुलाकात पूर्व डेरा प्रमुख संत मैनेजर साहिब से हुई। धीरे-धीरे वकील साहिब उनके करीब आते गए और वर्ष 1991 में पूर्व डेरा प्रमुख मैनेजर साहिब के आदेश पर उन्होंने मंडी डबवाली में पहली बार सत्संग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब संत मैनेजर साहिब ने वर्ष 1998 में अपना चोला छोड़ा तो वकील साहिब को डेरा जगमालवाली की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी। ऐसे में 9 अगस्त 1998 को वकील साहिब डेरा प्रमुख बने।

देश और विदेश में प्रसिद्ध है डेरा जगमालवाली
डबवाली से 10 किलोमीटर और कालांवाली से 8 किलोमीटर दूर डेरा जगमालवाली पड़ता है। डबवाली के अंतर्गत आने वाले गांव जगमालवाली को देश और विदेश में जाना जाता है। जिसका मुख्य कारण 300 साल से डेरा जगमालवाली यानी मस्ताना शाह बलूचिस्तानी आश्रम का यहां पर होना है। डेरे के होने के चलते गांव सामाजिक, धार्मिक व खेल गतिविधियों के लिए चर्चाओं में रहता है।


अपने गांव में बने डेरे में आना जाना रहता था
गांव चौटाला में डेरा प्रमुख बहादुर चंद का आना जाना लगा रहता था। गांव में एक छोटा डेरा बनाया गया था। जहां पर वह आते थे और ग्रामीण व अनुयायियों से मिलते थे। वह शादीशुदा थे और बेटा होने के बाद उन्होंने परिवार को छोड़ दिया था। वे डेरे में सेवा करने लगे थे। गांव में आज भी उनका परिवार रहता है। ग्रामीणों के बीच उनका बड़ा मान सम्मान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed