फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   haryana,Plan,government,video call for,sirsa news

ई-ऑफिस प्रणाली में लाएं तेजी, 25 से पहले करें कार्य पूरा : गुप्ता

Mon, 21 Dec 2020 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
haryana,Plan,government,video call for,sirsa news
मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी योजना के परियोजना निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को बेहतर व पारदर्शी रूप से योजनाओं का अविलंब लाभ पहुंचाने व पेपर लैस कार्य की दिशा में सरकारी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू की गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर ई-ऑफिस प्रणाली का विधिवत रूप से शुभारंभ करेंगे। जिस भी विभाग में अभी तक ई-ऑफिस प्रणाली से कार्य शुरू नहीं किया है, वो इसे 25 दिसंबर से पहले पूरा कर लें।
विज्ञापन

डॉ. राकेश गुप्ता सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करने के दौरान जिला के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने ई-ऑफिस, सीएम विंडो, सरल पोर्टल, पीएनडीटी आदि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी योजना के परियोजना निदेशक ने ई-ऑफिस प्रणाली की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि ई-ऑफिस प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, इसलिए सभी जिलों में 25 दिसंबर से पहले ई-ऑफिस से संबंधित विभिन्न कार्यों को पूरा कर लिया जाए। सुशासन दिवस पर 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ई-ऑफिस प्रणाली का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेपरलैस कामकाज की दिशा में ई-ऑफिस महत्वपूर्ण एवं बेहतरीन विकल्प है, इसलिए सभी कार्यालयों में भौतिक रूप से फाइलों का आदान-प्रदान बंद करते हुए केवल ई-फाइल को ही स्वीकार किया जाए। डा. राकेश गुप्ता ने सिरसा जिला के लिंगानुपात में अव्वल होने पर प्रशासन व संबंधित अधिकारियों की सराहना की। वीडियो कांफ्रेंस में अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह ने सभी योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला सिरसा में 17 विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली के तहत कार्य शुरू हो चुका है और जल्द ही बाकी सभी विभागों में भी ई-ऑफिस प्रणाली के तहत फाइलों का आदान-प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed