फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Haryana: Minister Ranjit Singh held a meeting with his workers instead of BJP leaders

Haryana: भाजपा नेताओं के बजाय अपने कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री रणजीत सिंह ने की बैठक, बोले- रानियां से लड़ूंगा

Tue, 20 Aug 2024 12:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 20 Aug 2024 12:34 AM IST
सार

भाजपा के साथ गठबंधन सहयोगी हलोपा ने रानियां से धवल कांडा को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष बोले कि हमें बैठक में नहीं बुलाया गया।

विज्ञापन
Haryana: Minister Ranjit Singh held a meeting with his workers instead of BJP leaders
रणजीत सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा के टिकट पर हिसार लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने सोमवार को रानियां में अपने समर्थकों की एक बैठक बुलाई और चुनावी चर्चा की। इस बैठक में भाजपा के किसी भी बड़े पदाधिकारी को नहीं बुलाया गया।  भाजपा नेताओं से दूरी बनाकर रणजीत चौटाला ने यह संकेत दे दिया है कि वह निर्दलीय भी चुनाव लड़ सकते हैं या कोई अन्य विकल्प पर भी विचार कर सकते हैं। यहां बता दें कि रणजीत चौटाला पुराने समय से कांग्रेस में रहे हैं और उन्होंने कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद रोड़ी से चुनाव भी लड़ा था। 

विज्ञापन


सोमवार को अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए रणजीत चौटाला ने कहा कि चुनाव की तैयारियां कर लो। मैं इस बार चुनाव जरूर लडूंगा। रणजीत चौटाला ने समर्थकों से यह नहीं कहा कि वह किस पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। चौटाला के इस बयान की रानियां हलके में हर तरफ यह चर्चा हो रही है। चौटाला ने समर्थकों से कहा कि वह राज में रहे हैं और राज में ही रहेंगे।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में चौटाला ने कहा कि उन्हें 100 प्रतिशत विश्वास है कि पार्टी उन्हें रानियां से टिकट देगी। इधर, इस सीट पर भाजपा के साथ गठबंधन में शामिल हलोपा ने धवल कांडा को उम्मीदवार बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञात रहे कि पिछले चुनाव में रणजीत चौटाला रानियां से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़े थे। इसके बाद उन्होंने भाजपा को समर्थन दिया था और भाजपा ने उनको कैबिनेट मंत्री बनाया। इसके बाद उनको भाजपा ने हिसार लोकसभा सीट से उम्मीदवार भी बनाया था।
 
यह बैठक रणजीत चौटाला की अपनी बैठक थी। इसमें हमें नहीं बुलाया गया। -शीशपाल कंबोज, भाजपा जिला प्रधान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed