फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Haryana Minister Kamal Gupta said that Chandigarh is ours

हरियाणा: मंत्री कमल गुप्ता बोले- चंडीगढ़ हमारा है, विपक्षियों का उद्देश्य केवल विरोध करना

Tue, 12 Jul 2022 01:54 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 12 Jul 2022 01:54 AM IST
सार

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर मंत्री ने पलटवार किया और कहा कि हरियाणा विधानसभा चंडीगढ़ में ही बनेगी और अपना हक कभी नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन
Haryana Minister Kamal Gupta said that Chandigarh is ours
सिरसा में बैठक में शिकायत सुनते मंत्री कमल गुप्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि चंडीगढ़ हमारा है।  हरियाणा चंडीगढ़ पर कभी भी अपना हक नहीं छोड़ेगा। डॉ. कमल गुप्ता सिरसा में कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह की ओर से हरियाणा सरकार को चंडीगढ़ में विधानसभा की बिल्डिंग नहीं बनाने देन के बयान पर डॉ. कमल गुप्ता ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ये स्वाभाविक ही था, क्योंकि चाहे कांग्रेस हो या आप, ये किसी भी अच्छे काम का विरोध करते ही हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चंडीगढ़ में ही बनेगी। 

विज्ञापन


दावा किया : पंजाब की जगह पर ही बनेगी नई विधानसभा
स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. गुप्ता ने कहा कि हरियाणा विधान सभा की नई बिल्डिंग अब पंजाब की जगह पर ही बनेगी। सुंदर और बड़ी विधानसभा बनाएंगे। डॉ. कलम गुप्ता ने कहा वे फरीदाबाद या कहीं और विधानसभा क्यों बनाएं। चंडीगढ़ पर उनका हक़ है।  
विज्ञापन


भाजपा तो समंदर है, आने वालों का स्वागत
कुलदीप बिश्नोई के पार्टी में आने के सवाल पर डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि भाजपा तो समंदर है। आने वालों का स्वागत और जाने वालों का दुर्भाग्य। इस दौरान उन्होंने कष्ट निवारण समिति में गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई के भी आदेश दिए। साथ ही वेतन काटने के लिए भी कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed