फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Haryana: Major accident in Sirsa, car suddenly went out of control and fell into the canal

Haryana: सिरसा में बड़ा हादसा, बेकाबू होकर अचानक नहर में गिरी कार, पिता-पुत्र और पोते की मौत

Mon, 12 Aug 2024 07:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 12 Aug 2024 07:08 PM IST
सार

बेटा अपने पिता को गाड़ी चलानी सिखा रहा था। वहीं लोगों का कहना है कि कार चलाते हुए फोन बाहर निकाल वीडियो बनाई जा रही थी। मामले में पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन
Haryana: Major accident in Sirsa, car suddenly went out of control and fell into the canal
शवों को गाड़ी से निकालते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सिरसा के ऐलनाबाद के टिब्बी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक कार इंदिरा गांधी नहर में गिर गई, जिससे कार में सवार पिता, पुत्र और पोते की मौत हो गई। बताया जाता है कि बेटा अपने पिता को कार चलाना सिखा रहा था। सूचना मिलने पर तलवाड़ा झील व टिब्बी पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोर व स्थानीय लोगों की मदद से करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


उक्त घटना निकटवर्ती टिब्बी थाना क्षेत्र में राठी खेड़ा गांव के नजदीक आईजीएनपी नहर में सुबह करीब सवा 8 बजे की है। टिब्बी थाना प्रभारी जगदीश पांडर ने बताया कि सुबह राठी खेड़ा ओर तलवाड़ा झील के मध्य इंदिरा गांधी नहर के पुल के पास दो लोगों के कार सहित गिरने की सूचना मिली थी। जिसके बाद तलवाड़ा पुलिस और टिब्बी पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


वहीं करीब 9 बजे हनुमानगढ़ एसडीआरएफ टीम और लोकल गोताखोरों ने कार सवार लोगों की तलाश शुरू की। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद करीब साढ़े 12 बजे डूबने वाली जगह से कार सवार लोगों के शवों को बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों मृतक गांव राठी खेड़ा के एक परिवार से हैं। मृतकों की पहचान सानीब अली (18), ईमाम मरगूब आलम (52) और मोहम्मद हसनैन (5) के तौर पर हुई है। सानीब अली, ईमाम मरगूब आलम का बेटा है। वहीं, मोहम्मद हसनैन ईमाम मरगूब आलम के बड़े बेटे का बच्चा था। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

मृतक पास के ही राठी खेड़ा गांव के रहने वाले हैं। तलवाड़ा थाने में तैनात एएसआई हंसराज ने बताया कि मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार नहर के किनारे पर आई थी। कार में सवार सानिब अली शीशे से हाथ बाहर निकाल कर वीडियो बना रहा था।


उसके बाद वो नीचे उतर कर दूसरी साइड में बैठ गया। इस दौरान ड्राइवर सीट पर बैठे ईमाम मरगूब आलम ने मोबाइल बाहर निकालकर वीडियो बनाने का प्रयास किया, तभी कार नहर में जा गिरी। हालांकि परिजनों को कहना है कि सानीब अली अपने पिता ईमाम मरगूब आलम को कार चलाना सिखा रहा था, तभी हादसा हो गया। पुलिस ने बताया की ईमाम मरगूब आलम राठी खेड़ा गांव की दरगाह में ईमाम थे। सानीब अली अभी 12वीं की पढ़ाई कर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed