फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Haryana Education Board examination from today at 83 examination centers under CCTV surveillance

Sirsa News: सीसीटीवी की निगरानी में 83 परीक्षा केंद्रों पर हरियाणा शिक्षा बोर्ड की परीक्षा आज से

Sun, 26 Feb 2023 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 26 Feb 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Haryana Education Board examination from today at 83 examination centers under CCTV surveillance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवी व 12वीं की परीक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी। इसकी जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में 83 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं होंगी। इस पर पुलिस की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। वहीं, नकल रोकने के लिए इस बार खास प्रबंध किए गए हैं। जहां एक ओर पहली बार सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा होगी वहीं दूसरी ओर प्रश्न पत्र में तीन जगह क्यूआर कोड भी लगाया गया है ताकि फोटो खींचते ही लीक होने का पता चल जाएगा। इस अलावा फ्लाइंग टीमें भी उड़ान भरेंगी।
सोमवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुरू होगी। सोमवार को जहां एक ओर 12वीं की कंप्यूटर साइंस की परीक्षा होगी, वहीं दूसरी ओर 10वीं की पंजाबी की परीक्षा होगी। मंगलवार को दसवीं की हिंदी की परीक्षा होनी है। परीक्षा का समय दोपहर 12.30 बजे से 3.30 बजे तक रखा गया है। परीक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने एक ओर परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-144 लगा दी गई है, वहीं दूसरी ओर पुलिस भी तैनात कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट की दुकानें भी बंद रखी जाएंगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा स्थापित कर दिए गए हैं। जिले में कुल 83 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 72 परीक्षा केंद्र राजकीय विद्यालय में है, जबकि अन्य प्राइवेट स्कूलों में। चारों डिवीजन में परीक्षाओं को नकल रहित आयोजित करने के लिए विभिन्न उड़नदस्ते गठित किए गए हैं। इनमें चेयरमैन फ्लाइंग, सचिव फ्लाइंग, डीसी, एसडीएम, डीईओ, प्रश्न पत्र फ्लाइंग गठित की गई हैं।
विज्ञापन


12वीं के 11621 और दसवीं के 14985 विद्यार्थी लेंगे भाग
इस बार 12वीं में 11621, जबकि 10वीं में 14985 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा केंद्र के अनुसार परीक्षाओं की सूची पहले ही जारी की जा चुकी है। ऐलनाबाद में 18, कालांवाली में 31, डबवाली में 14, सिरसा में 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैपिड एक्शन फोर्स करेंगी औचक निरीक्षण
नकल रोकने के लिए भी व्यापक स्तर पर इंतजाम किए गए हैं। विभिन्न फ्लाइंग औचक निरीक्षण करेंगे। खंड अनुसार भी फ्लाइंग का गठन किया गया है। इसके अलावा शिक्षा बोर्ड की ओर से भी रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) का गठन किया गया है। ये फ्लाइंग किसी भी परीक्षा केंद्र पर दबिश दे सकती है। नकल का केस मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाएगी। प्रश्न पत्र में तीन जगह क्यूआर कोड लगाया गया है। प्रश्न पत्र लीक होता है तो तुरंत पता चल जाएगा कि किस परीक्षा केंद्र से प्रश्न पत्र लीक हुआ है और किस विद्यार्थी का है।

सोमवार से परीक्षा शुरू होगी। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है। नकल रोकने के लिए व्यापक स्तर पर इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा होगी और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को नहीं होने दिया जाएगा। -संत कुमार बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।



शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में नकल नहीं होने दी जाएगी। नकल पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा और किसी को भी नियम के उल्लंघन की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रश्न पत्र लीकेज से रोकने के लिए भी व्यापक स्तर पर प्रबंध किए हैं। -गुरदीप सैनी, चेयरमैन फ्लाइंग, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed