फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Haryana: Dushyant will contest elections from Uchana

Haryana: दुष्यंत उचाना से लड़ेंगे चुनाव, 5 को भरेंगे नामांकन, JJP की प्रत्याशियों को लेकर हुई बैठक

Mon, 02 Sep 2024 07:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 02 Sep 2024 07:30 PM IST
सार

जजपा की सिरसा में बैठक हुई, विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों पर भी इसमें चर्चा की गई। 

विज्ञापन
Haryana: Dushyant will contest elections from Uchana
सिरसा में जजपा की बैठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में जजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सोमवार को शहर के एक निजी संस्थान में हुई बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वह उचाना से चुनाव लड़ेंगे और 5 सितंबर को अपना नामांकन भरेंगे। इस बैठक में जजपा के अन्य संभावित प्रत्याशियों के नामों पर भी चर्चा की गई। 

विज्ञापन


इस बैठक में जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पार्टी की पॉलीटिक्ल अफेयर्स कमेटी व पार्टी की सलाहकार समिति के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में ही हरियाणा विधानसभा चुनावों में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर भी मंथन किया गया। 
विज्ञापन


पूर्व डिप्टी सीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे नामांकन के पहले ही दिन 5 सितंबर को उचाना विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उन्होंने यह नारा दिया कि जो जीतेगा उचाना, वो जीतेगा हरियाणा। उन्होंने कहा कि वे उचाना में 8 बार चुनाव में शिरकत कर चुके हैं और ऐसे में उचाना के मतदाताओं ने उन्हें भरपूर प्यार व समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि उनके पास अपने उम्मीदवार नहीं हैं और जो उम्मीदवारी का दावा जताते थे वे भी चुनाव लड़ने से कतरा रहे हैं। ऐसे में भाजपा दूसरी पार्टियों से उम्मीदवार उधार लेकर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में भाजपा जेजेपी से भी 6 उम्मीदवार उधार लेकर चुनावी क्षेत्र में है।


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि वे एक कटी पतंग बन चुके हैं। उनके पार्टी के अध्यक्ष कभी लाडवा से तो कभी वे स्वयं करनाल से चुनाव लड़ने की बात करते हैं। ऐसे में पार्टी के नायक मुख्यमंत्री भी चुनाव लड़ने में असमंजस में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed