फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Haryana: Abhay Chautala said- Arvind Kejriwal fiercely opposed BJP, its result is in front of the country

Haryana: अभय चौटाला बोले- अरविंद केजरीवाल ने जमकर भाजपा की खिलाफत की, इसका नतीजा देश के सामने है

Fri, 22 Mar 2024 11:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 22 Mar 2024 11:21 PM IST
सार

अभय सिंह चौटाला बोले कि भाजपा खिलाफत करने वाले हर नेता के खिलाफ कार्रवाई करती है। वह बोले कि अरविंद केजरीवाल ने भी जमकर भाजपा की खिलाफत की है। इसका नतीजा देश के सामने है। 

विज्ञापन
Haryana: Abhay Chautala said- Arvind Kejriwal fiercely opposed BJP, its result is in front of the country
अभय चौटाला। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी होने के बाद अब सियासत गरमा गई है। विधायक और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति या नेता भाजपा सरकार की खिलाफत करता है, उसके खिलाफ भाजपा सरकार इस तरह की कार्रवाई करती है।

विज्ञापन


इस दौरान चौटाला ने कहा कि जो नेता भाजपा की खिलाफत करता है उसी नेता के खिलाफ ईडी या सीबीआई का दुरुपयोग कर उसकी गिरफ्तारी की जाती है। सीएम को गिरफ्तार करना प्रजातंत्र का मजाक है।
विज्ञापन


चौटाला ने कहा कि नोटिस मिलने पर केजरीवाल को ईडी के समक्ष पेश होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल पाक साफ था तो ईडी के सम्मन का जवाब क्यों नहीं दिया गया। चौटाला ने कहा कि अब तो हाईकोर्ट ने भी केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रोक से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष को होना होगा एकजुट : अभय चौटाला
अभय चौटाला ने सभी विपक्षी पार्टियों को आगाह करते हुए कहा कि अगर लोकसभा चुनाव से पहले सभी विपक्षी दल एकजुट नहीं हुए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार सभी विपक्षी दलों के नेताओं को जेल में डाल देगी। उन्होंने कहा कि अब देश के हालात देखकर ऐसा लगता है कि सरकार ने अघोषित आपातकाल लगा दिया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed