फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Happy cards are not being made in the district for one year, people are forced to make rounds

Sirsa News: जिले में एक साल से नहीं बन रहे हैप्पी कार्ड, लोग चक्कर काटने को मजबूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Happy cards are not being made in the district for one year, people are forced to make rounds
सिरसा डिपो में हैप्पी कार्ड के बारे में जानकारी लेते हुए आमजन।
सिरसा। जिले में सरकार की ओर से बीपीएल परिवारों को फ्री में 1,000 किलोमीटर सफर करवाने की योजना अधर में लटक कर रह गई है। जिले में अब तक 1,10,443 लोगों के हैप्पी कार्ड बन पाए हैं जबकि अभी सैकड़ों बीपीएल परिवार हैप्पी कार्ड से वंचित हैं। परिवहन विभाग ने बीपीएल परिवारों के हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन तो स्वीकार कर लिए, लेकिन 31 जुलाई 2024 के बाद से अब तक लोगों के कार्ड नहीं बनके आए हैं।
विज्ञापन

इसके चलते लोग आए दिन परिवहन विभाग में हैप्पी कार्ड के लिए चक्कर काट रहे हैं। हैप्पी कार्ड वितरित करने वाले कर्मचारी ने बताया कि नए हैप्पी कार्ड की पूछताछ के लिए प्रतिदिन 50 से 60 लोग आते हैं। उन्हें बताया जाता है कि बीते एक साल से कार्ड नहीं आ रहे हैं जब आएंगे तो फोन करके कार्ड दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

8,500 के करीब हैप्पी कार्ड डिपो में धूल फांक रहे

सिरसा डिपो से मिल आंकड़ों के अनुसार सिरसा डिपो में 88,022 और डबवाली डिपो में 22,421 लाभार्थियों के ही कार्ड बन पाए हैं। इसमें से सिरसा और डबवाली डिपो में अब भी 8,500 के करीब हैप्पी कार्ड डिपो में धूल फांक रहे हैं। इस संबंध में रोडवेज विभाग के कर्मचारी प्रतिदिन उन कार्ड धारकों को फोन करके हैप्पी कार्ड लेने के लिए बुला रहे हैं। इसके बावजूद वह कार्ड लेने नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन करने में आ रही दिक्कत

गांव अहमदपुर में सीएससी संचालक सुरेंद्र ने बताया कि गांव से हैप्पी कार्ड बनवाने के लिए प्रतिदिन पांच से छह लोग आते हैं। इन दिनों हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन करने के दौरान साइट में समस्या आ रही है। साइट खुल नहीं रही है उसमें एरर आ जाता है तो हैप्पी कार्ड बनाने के लिए लोग प्रतिदिन चक्कर काट रहे हैं। सीएससी पर कार्ड बनवाने के लिए आई कर्मजीत कौर, देसराज, बलबीर सिंह ने बताया कि इस योजना के बारे में सुना और कार्ड बनवाने के लिए सीएससी पर आए थे, लेकिन साइट न खुलने के कारण कार्ड अप्लाई नहीं हो पाया है।



---------------सिरसा डिपो में हमारे पास जो कार्ड आए हैं वह वितरण करने के लिए स्टाफ को लगाया गया है। 31 जुलाई 2024 के बाद के जो कार्ड बने हैं वो हमारे पास नहीं आए हैं, जैसे ही कार्ड बनकर आते हैं वह सभी को वितरित कर दिए जाएंगे---- अनित कुमार, डिपो प्रबंधक, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article