फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Hail in Dabwali, drizzle in Sirsa, day temperature dropped to 4 degrees

डबवाली में ओलावृष्टि, सिरसा में बूंदाबांदी, 4 डिग्री तक गिरा दिन का तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hail in Dabwali, drizzle in Sirsa, day temperature dropped to 4 degrees
शाम के समय चली आंधी के बाद शहर में हो रही बूंदाबांदी का दृश्य। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। दो सप्ताह से चल रही गर्म हवाओं से शनिवार शाम लोगों को राहत मिली। जिले के कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं डबवाली में ओलावृष्टि हुई है। इससे अधिकतम तापमान में चार डिग्री गिरावट भी दर्ज की गई है।
जिले में बीते दिन शुक्रवार को 46 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था, लेकिन शनिवार को सुबह से चली तेज आंधी और आसमान में छाए धुल के गुबार के कारण दोपहर को तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शाम पांच बजे तेज आंधी के बाद हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम में बदलाव हो गया और ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी। ठंडी हवा के चलने के बाद लोग घरो से बाहर और पार्कों में भी पहुंचना शुरू हो गए। हालांकि बीते कई दिनों से गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

धूल भरी आंधी ने किया परेशान, आसमान में छाया धूल का गुबार
शनिवार को दोपहर तक गर्मी के चलते आमजन काफी प्रभावित हुुआ। दोपहर करीब 4 बजे मौसम में हुए परिवर्तन के बाद धूल भरी हवाएं चलनी शुरू हो गई। दोपहर के समय आसमान में धूल का गुबार छाने के कारण लोगों को उमस के कारण भी परेशान होना पड़ा। बूंदाबांदी के बाद जिले में अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरमा और कपास की फसल को मिला लाभ
तेज धूप और लू के कारण खेतों में खड़ी नरमे, कपास, हरी सब्जियां और हरे चारे की फसलों को काफी नुकसान हो रहा था। हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं के चलते के बाद किसानों को भी इससे काफी लाभ मिला है। ठंडी हवा चलने के बाद गर्म हवा से झुलसी हुई फसलों में भी जान वापस आ गई।

बढ़ा प्रदूषण : 217 पर पहुंचा एयर क्वालिटी इंडेक्स
जिले में बीते दिन 167 एयर क्वालिटी इंडेक्स दर्ज किया गया था। लेकिन शनिवार को चलती धूप भी आंधी के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स 217 पर पहुंच गया है। हालांकि कई क्षेत्रों में हुई हल्की बूंदाबांदी से इससे राहत भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed