{"_id":"6289231f0e393060b256efc5","slug":"hail-in-dabwali-drizzle-in-sirsa-day-temperature-dropped-to-4-degrees-sirsa-news-hsr6322904114","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबवाली में ओलावृष्टि, सिरसा में बूंदाबांदी, 4 डिग्री तक गिरा दिन का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबवाली में ओलावृष्टि, सिरसा में बूंदाबांदी, 4 डिग्री तक गिरा दिन का तापमान
विज्ञापन
शाम के समय चली आंधी के बाद शहर में हो रही बूंदाबांदी का दृश्य। संवाद
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। दो सप्ताह से चल रही गर्म हवाओं से शनिवार शाम लोगों को राहत मिली। जिले के कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं डबवाली में ओलावृष्टि हुई है। इससे अधिकतम तापमान में चार डिग्री गिरावट भी दर्ज की गई है।
जिले में बीते दिन शुक्रवार को 46 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था, लेकिन शनिवार को सुबह से चली तेज आंधी और आसमान में छाए धुल के गुबार के कारण दोपहर को तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शाम पांच बजे तेज आंधी के बाद हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम में बदलाव हो गया और ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी। ठंडी हवा के चलने के बाद लोग घरो से बाहर और पार्कों में भी पहुंचना शुरू हो गए। हालांकि बीते कई दिनों से गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
धूल भरी आंधी ने किया परेशान, आसमान में छाया धूल का गुबार
शनिवार को दोपहर तक गर्मी के चलते आमजन काफी प्रभावित हुुआ। दोपहर करीब 4 बजे मौसम में हुए परिवर्तन के बाद धूल भरी हवाएं चलनी शुरू हो गई। दोपहर के समय आसमान में धूल का गुबार छाने के कारण लोगों को उमस के कारण भी परेशान होना पड़ा। बूंदाबांदी के बाद जिले में अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
नरमा और कपास की फसल को मिला लाभ
तेज धूप और लू के कारण खेतों में खड़ी नरमे, कपास, हरी सब्जियां और हरे चारे की फसलों को काफी नुकसान हो रहा था। हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं के चलते के बाद किसानों को भी इससे काफी लाभ मिला है। ठंडी हवा चलने के बाद गर्म हवा से झुलसी हुई फसलों में भी जान वापस आ गई।
बढ़ा प्रदूषण : 217 पर पहुंचा एयर क्वालिटी इंडेक्स
जिले में बीते दिन 167 एयर क्वालिटी इंडेक्स दर्ज किया गया था। लेकिन शनिवार को चलती धूप भी आंधी के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स 217 पर पहुंच गया है। हालांकि कई क्षेत्रों में हुई हल्की बूंदाबांदी से इससे राहत भी मिली है।