फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   gurunanak dev

डीसी ने प्रकाश पर्व के लिए चलाया जनसंपर्क अभियान, लोगों से किया भागीदारी का आह्वान

Wed, 31 Jul 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
gurunanak dev
गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर चार अगस्त को अनाज मंडी में आयोजित होने वाले सिरसा में राज्य स्तरीय समारोह में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उपायुक्त ने गुरुद्वारों, सिख संगत के अलावा आम नागरिकों से भी गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व में भाग लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बुधवार को गुरुद्वारा तिलोकेवाला पहुंचकर सिरसा में चार अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को भव्य मनाने तथा उसमें भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उपायुक्त ने नागरिकों को गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के पोस्टर और स्टीकर भी दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार किया जाए ताकि गुरू जी के संदेश को हर घर तक पहुंचाया जा सके। उपायुक्त ने ऐलनाबाद और डबवाली के गुरु घरों में संगत से विचार विमर्श किया और तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में जिले के हर गांव से संगत शिरकत करेगी। उन्होंने कहा कि न केवल सिख संगत भाग लेगी अपितु जिला के आम नागरिक भी इस कार्यक्रम में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रदेश भर से आने वाली संगत का जहां भव्य स्वागत किया जाएगा, वहीं उनके जलपान और लंगर की व्यवस्था भी होगी, समारोह को भव्य व यादगार बनाने के लिए कई सामाजिक-धार्मिक संगठनों के साथ-साथ नागरिकों से भी संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed