{"_id":"68ebecbf9acd24463e016af0","slug":"government-veterinary-hospital-will-be-constructed-in-village-bakarianwali-sirsa-news-c-128-1-svns1027-145853-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गांव बकरियांवाली में राजकीय पशु अस्पताल का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गांव बकरियांवाली में राजकीय पशु अस्पताल का होगा निर्माण
विज्ञापन
सिरसा। गांव बकरियावाली की खस्ताहालत पशु अस्पताल की बिल्डिंग। संवाद
सिरसा। गांव बकरियांवाली में बीएंडआर विभाग पशु अस्पताल का नवनिर्माण करेगा। 33.52 लाख रुपये की लागत से पशुओं के लिए नया अस्पताल बनेगा। इसमें चिकित्सकों के कक्ष के अतिरिक्त पशुओं का उपचार कक्ष, चहारदीवारी आदि का काम किया जाएगा।
बता दें सालों पहले बनाया गया पशु अस्पताल पूरी तरह कंडम हो चुका हैं। आसपास झाड़ियां उगी हुई हैं और बदतर हालात है। गांव के पशु चिकित्सक गोशाला में बैठकर पशुओं का उपचार करते हैं और पशुपालकों को पशुओं के देखरेख के लिए जागरूक करते हैं। 9 एकड़ भूमि पर बने पशु अस्पताल को नया बनाने के लिए कई बार मांग उठ चुकी है।
-- --
1000 के आसपास हैं दुधारू पशु
गांव बकरियांवाली में पशु अस्पताल बनने से 1000 दुधारू पशुओं को फायदा होगा। नियमित रूप से चिकित्सकों द्वारा भी दवाओं को स्टॉक रखा जा सकेगा। ग्रामीण राजेंद्र सहारण ने बताया कि गांव में पशु अस्पताल की जरूरत है। 9 एकड़ भूमि पशु अस्पताल के आसपास खाली पड़ी है। अस्पताल का नया भवन बनेगा तो इसमें भी सुधार होगा और लोगों को यहां आवगमन बढ़ेगा। वहीं ग्रामीण सतवीर सुथार ने बताया कि गांव में वेटनरी अस्पताल की बहुत ज्यादा जरूरत थी। पुराना अस्पताल खंडहर हो चुका है और लोगों द्वारा प्रशासन से मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
--
वैक्सीनेशन के काम में होगी आसानी
वेटनरी अस्पताल बनने से पशुओं के वैक्सीनेशन में आसानी होगी। अस्पताल में हर प्रकार की दवाई व सुविधा उपलब्ध होगी। गोशालाओं में अस्थायी तौर पर व्यवस्था की गई है। अस्पताल होने पर सीनियर चिकित्सक भी अपने अभियान चला पाएंगे।
-- -
बकरियांवाली में 33 लाख 52 हजार रुपये की लागत से पशु अस्पताल के भवन का निर्माण करवाया जाएगा। इसको लकर टेंडर जारी किया गया है। पुरानी अस्पताल की बिल्डिंग खंडहर हो चुकी है।
-संजय सभ्रवाल, एक्सईएन, बीएंडआर विभाग