{"_id":"62d0584193d52c4ace085a0e","slug":"gorakhpur-dham-superfast-started-decorated-with-balloons-mp-showed-green-signal-sirsa-news-hsr6366831137","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर धाम सुपरफास्ट शुरू : गुब्बारों से सजा किया रवाना, सांसद ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर धाम सुपरफास्ट शुरू : गुब्बारों से सजा किया रवाना, सांसद ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन
गोरखधाम एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करतीं सांसद। संवाद
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले वासियों की वर्षों पुरानी मांग वीरवार को पूरी हो गई। दोपहर बाद दिल्ली जाने के लिए एक और सुपरफास्ट ट्रेन शुरू हो गई है। चार राज्यों से होकर गुजरने वाली गोरखपुर धाम सुपर एक्सप्रेस ट्रेन वीरवार को सिरसा से पहली बार रवाना हुई। शहरवासियों ने ट्रेन को फूल और गुब्बारों से सजा-धजाकर रवाना किया गया। सांसद सुनीता दुग्गल ने हरी झंडी दिखाई।
गोरखधाम एक्सप्रेस अब बठिंडा से चलकर सिरसा होते हुए दिल्ली और फिर गोरखपुर पहुंचेगी। सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि सिरसा में रेलवे सुविधाओं व सुंदरीकरण की दिशा में हमेशा से ही प्रयास रहा है और लोगों के सहयोग से इसमें सफलता भी मिल रही है। सिरसा में अधिक से अधिक रेल गाड़ियों का आवागमन हो, इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। शहर के समाजसेवी व अन्य संस्थाओं ने सिरसा वासियों की इस मांग को पूरा करने पर सांसद सुनीता दुग्गल व रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एडीआरएम एनके शर्मा, डीआई अजय कुमार, गुरविंद्र सिंह चहल, सत्यवान सिंह, विनोद नागर, राजू लाडवाल, प्रगट सिंह आदि उपस्थित थे।
ये रहेगा गोरखपुर धाम एक्सप्रेस का रूट :
गोरखधाम ट्रेन गोरखपुर से चलकर सुबह 10:50 बजे सिरसा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके बाद 10.55 पर बठिंडा के लिए रवाना होगी। इसके पश्चात बठिंडा से चलकर दोपहर 3.35 बजे सिरसा स्टेशन पर पहुंचेंगी और इसके बाद 3.40 पर गोरखधाम के लिए रवाना होगी। ट्रेन बठिंडा से सिरसा, हिसार, भिवानी, कलानौर कला, रोहतक, बहादुरगढ, नांगलोई, सकूरबस्ती, नई दिल्ली, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद व गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
ऐलनाबाद से जोड़ने का रहेगा प्रयास
सांसद ने कहा की आगामी प्रयास रहेगा की सिरसा के साथ ऐलनाबाद को ट्रेन से जोड़ा जाए। क्योंकि अब तक सिरसा व ऐलनाबाद आपस में दोनों का जुड़ाव ट्रेन सुविधा से नहीं है।
उत्साह में नजर आए शहरवासी, सेल्फी लेकर जताई खुशी
गोरखपुर धाम एक्सप्रेस के संचालन से शहरवासियों में उत्साह है। लोगों ने मिठाई बांटी और इंजन के सामने खड़े होकर सेल्फी ली व मोबाइल से वीडियो भी बनाया। सुपर फास्ट ट्रेन के संचालन को लेकर यात्रियों में अधिक खुशी इस बात को लेकर है कि अब लंबी दूरी की यात्रा के लिए उनका समय भी बचेगा वहीं ट्रेन बदलने की परेशानी से भी निजात मिलेगी। गोरखधाम एक्सप्रेस को धार्मिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।