Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Gold chain stolen from woman's neck in train

Sirsa News: ट्रेन में महिला के गले से सोने की चेन चोरी, श्री खाटूश्याम धाम से सिरसा लौट रही थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Gold chain stolen from woman's neck in train
सिरसा। जयपुर–भिवानी पैसेंजर ट्रेन में शनिवार को यात्रा कर रही महिला के गले से अज्ञात महिला ने सोने की चेन चोरी कर ली। शिकायत पर सिरसा राजकीय रेलवे थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला नारनौल जीआरपी को अग्रेषित कर दिया है। गुड्डी देवी निवासी एमसी कॉलोनी, गली नंबर चार सिरसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार को अपने परिवार सहित श्री खाटू श्याम जी, रींगस से जयपुर–भिवानी पैसेंजर ट्रेन से सुबह करीब 8:20 बजे रवाना हुई थी।
विज्ञापन

नारनौल के निजामपुर रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ने के बाद एक अज्ञात महिला आकर उसके पास बैठ गई। कुछ देर बाद गुड्डी देवी को झपकी आ गई। जब ट्रेन नारनौल स्टेशन से आगे बढ़ी तो उसकी बेटी बेबी ने पूछा मां, आपकी चेन कहां है? तभी उसने देखा कि गले से सोने की चेन गायब थी। पीड़िता के अनुसार चोरी हुई चेन करीब डेढ़ तोले सोने की थी, जिसमें लॉकेट भी लगा हुआ था। जांच अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जिसकी आगामी जांच नारनौल जीआरपी द्वारा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed