फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   GMSPS Gadrana winner in poem recitation

Sirsa News: कविता पाठ में जीएमएसपीएस गदराना विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
GMSPS Gadrana winner in poem recitation
औढ़ा। प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। (विद्यालय)
ओढां। गांव मिठड़ी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हिंदी पखवाड़ा दिवस के तहत खंडस्तरीय कविता पाठ्यन, चित्र देखकर कविता एवं कहानी लिखना, दृश्य घटना वर्णन, भाषण, व्याकरण पर आधारित प्रश्नोत्तरी व निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ये प्रतियोगिताएं कक्षा चौथी से 5वीं, 6वीं से 8वीं तथा 9वीं से 12वीं सहित तीन वर्गों में करवाई गईं।
विज्ञापन


विद्यालय के इंचार्ज जितेंद्र गर्ग ने बताया कि इस प्रतियोगिता में खंड के विभिन्न गांवों के विभिन्न स्कूलों से विद्यार्थी पहुंचे। प्रतियोगिता में कक्षा चौथी से 5वीं वर्ग में कविता पाठ्यन में जीएमएसपीएस गदराना विजेता, चित्र देखकर कविता लिखना प्रतियोगिता में जीपीएस तिलोकेवाला विजेता, दृश्य घटना वर्णन में जीएमएसपीएस नुहियांवाली विजेता रहा।
विज्ञापन


वहीं चित्र देखकर कहानी लिखना प्रतियोगिता में जीपीएसएस असीर विजेता, भाषण प्रतियोगिता में जीजीएसएसपीएस पन्नीवाला मोटा विजेता, व्याकरण आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जीपीएस पिपली विजेता और निबंध लेखन में जीपीएस विजेता रहा। इसी प्रकार कक्षा 6वीं से 8वीं वर्ग में कविता पाठ्यन में जीएसएस केवल विजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चित्र देखकर कविता लेखन व दृश्य घटना वर्णन में एएमएसएसएस जलालआना विजेता, चित्र देखकर कहानी लेखन व व्याकरण आधारित प्रश्नोत्तरी में जीएमएस किंगरे विजेता, भाषण में जीजीएचएस ओढां विजेता व निबंध लेखन में केजीबीवी चट्ठा विजेता रहे।


वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं वर्ग में कविता पाठ्यन व भाषण प्रतियोगिता में जीजीएचएस पन्नीवाला मोटा विजेता, आधी अधूरी कविता पूर्ण करना प्रतियोगिता में केजीबीवी चट्ठा विजेता, स्वर रचित कहानी लेखन में जीएसएसएस जलालआना विजेता, नारा लेखन व व्याकरण आधारित प्रतियोगिता में जीएसएसएस मिठड़ी और निबंध लेखन में जीएसएसएस केवल विजेता रहा। इस अवसर पर एबीआरसी सुखविंद्र कौर, सोनू सुखीजा, निशा यादव, भागीरथ, प्रिंस, सुशील व डॉ. सुखचैन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed