फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Girl commits suicide by jumping in front of train

Sirsa News: ट्रेन के आगे कूदकर युवती ने की आत्महत्या

Sat, 25 Feb 2023 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 25 Feb 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Girl commits suicide by jumping in front of train
सिरसा। गांव कोटली के पास एक युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और उनके परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों का कहना है उनकी बेटी सुबह के समय कॉलेज में गई थी।
विज्ञापन

युवती की पहचान 20 वर्षीय निशा निवासी कोटली के रूप में हुई है। निशा शहर के एक निजी कॉलेज में पढ़ाई करती थी। ऐसे में दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब निशा ने गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। जीआरपी सिरसा ने घटना स्थल पर पहुंचकर युवती के शव को कब्जे में ले लिया और उसकी जांच की। इस दौरान युवती के शव के पास बैग और मोबाइल भी बरामद हुआ है, लेकिन आत्महत्या के कारणों का अभी तक कोई भी पता नहीं लग पाया है। जीआरपी पुलिस मृतक के पिता महावीर सिंह के बयान दर्ज इत्तफाकिया कार्रवाई कर रही है। रविवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन


वर्जन
युवती शहर के निजी कॉलेज में पढ़ाई करती थी। जिसने दोपहर के समय गोरखधाम एक्सप्रेस के नीचे आकर जीवनलीला समाप्त कर ली है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। अभी इत्तफाकिया कार्रवाई की जा रही है। - लक्ष्मण कुमार, जांच अधिकारी, जीआरपी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed