फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Girl cheated of Rs 27 lakh in the name of sending her abroad

Sirsa News: विदेश भेजने के नाम पर युवती से 27 लाख रुपये की ठगी

Thu, 20 Jun 2024 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 20 Jun 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Girl cheated of Rs 27 lakh in the name of sending her abroad
सिरसा। विदेश में स्टडी वीजा पर भेजने के नाम पर शहर के एक सेंटर संचालक के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। इस मामले में शहर की सुखसागर कॉलोनी निवासी ज्योति ने पुलिस को दी शिकायत दी थी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ज्योति ने बताया कि उसने पीटीई की हुई है। जनवरी 2024 में उसने विदेश जाने का मन बनाया था। इसके लिए उसने बरनाला रोड पर नेशनल महिला कॉलेज के सामने स्थित ब्रिलिंयट वी मार्स सेंटर के संचालक दिनेश ने बात की। दिनेश ने उसे कहा कि आपको स्टडी वीजा पर इंग्लैंड भेज दिया जाएगा और इसके लिए 12-13 लाख रुपये खर्च आएगा और 31 मार्च 2024 तक उसे वीजा मिल जाएगा।
विज्ञापन

उसने विश्वास करके 50 हजार रुपये व अपने सारे दस्तावेज व पासपोर्ट उसे दे दिए। इसके बाद आरोपी ने उसका एक खाता बैंक में खुलवा दिया और कहा कि इसमें आपको 20 लाख रुपये की एफडी दिखानी पड़ेगी। इसके बाद उसकी खाते में 20 लाख की एफडी करवा दी गई। इसके बाद भी आरोपी उससे किसी न किसी बहाने से रुपये मांगता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है आरोपी ने उसकी एफडी के पैसे भी निकाल लिए, क्योंकि खाता खोलते समय बैंक में सभी नंबर उसने अपने दिए थे और एटीएम भी अपने पास रखा हुआ था। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed