फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Girl absconding with cash and jewelery worth 90 thousand from home

घर से 90 हजार की नकदी व आभूषण लेकर युवती फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Girl absconding with cash and jewelery worth 90 thousand from home
सिरसा। क्षेत्र के एक गांव से एक युवती अपने घर से 90 हजार रुपये व आभूषण लेकर फरार हो गई। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में युवती की मां ने बताया कि उसकी दो बेटियां हैं। जिनमें से बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है और छोटी बेटी अविवाहित है। छोटी बेटी अपनी बुआ के पास उसके गांव में दो दिन पूर्व मिलने के लिए गई थी। वहां से वह बिना बताए कहीं चली गई। बेटी की बुआ ने फोन कर उसके गायब होने के बारे में बताया। जिस पर उन्होंने अपने स्तर पर बेटी की काफी तलाश की। महिला ने बताया कि वह छोटी बेटी को तलाशते हुए बड़ी बेटी के पास उसके ससुराल चली गई। जब वहां से वह शाम को घर लौटी तो देखा कि घर के गेट का ताला टूटा पड़ा है। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। सामान संभाला तो अलमारी में रखे करीब 90 हजार रुपये, सोने का कड़ा, कानों की बालियां, कानों के झुमके और चार अंगूठी गायब थी। आस पड़ोस में पूछताछ की तो पता चला की दिन में उसकी छोटी बेटी घर आई थी और वह घर से उपरोक्त सामान लेकर कहीं चली गई है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed