फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Gangster Sampat Nehra, Kala Jathedi and Ankit Haryanvi were not presented during the hearing

गैंगस्टर संपत नेहरा, काला जठेड़ी व अंकित हरियाणवी को सुनवाई के दौरान नहीं किया पेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Gangster Sampat Nehra, Kala Jathedi and Ankit Haryanvi were not presented during the hearing
सिरसा। चौटाला डबल मर्डर मामले में आरोपी गैंगस्टर संपत नेहरा, काला जठेड़ व अंकित हरियाणवी को जेल प्रशासन ने सुनवाई के दौरान पेश नहीं किया। गैंगस्टर संपत नेहरा, काला जठेड़ी दिल्ली की तिहाड़ जेल में और अंकित हरियाणवी मंडोली जेल दिल्ली में बंद हैं। शुक्रवार को अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश कुलदीप सिंह की अदालत में सुनवाई के दौरान 15 आरोपियों में से 11 ही वीसी के माध्यम से पेश हुए।
विज्ञापन

पुलिस ने हत्याकांड का मास्टर माइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अभी तक इस मामले में गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर सिरसा लाना चाहती है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस पर स्टे लगा रखा है। वहीं, शुक्रवार को सुनवाई के दौरान न्यायालय ने तिहाड़ व मंडोली जेल प्रशासन को निर्देश दिया है कि आरोपी संपत नेहरा, काला जठेड़ी व अंकित हरियाणवी को वीसी के माध्यम से सुनवाई के लिए पेश करे। इस मामले की सुनवाई 30 सितंबर को होगी। गैंगस्टर काला जठेड़ी, संपत नेहरा व अंकित हरियाणवी को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कानूनी सहायता वकील मुहैया करवाया गया है। तीनों गैंगस्टरों ने न्यायालय से कानूनी सहायता देने की मांग की थी।
विज्ञापन

जुलाई 2020 को 4 शूटरों ने की थी हत्या
बता दें कि अंकित व राहुल चौटाला निवासी शराब कारोबारी जय प्रकाश से बदला लेना चाहते थे। इसमें भरतपुर जेल में कैद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने उनकी मदद की। लॉरेंस बिश्नोई ने दोनों को अपने शूटरों के नाम बताए। अंकित व राहुल ने लॉरेंस के शूटरों को जय प्रकाश की हत्या की सुपारी दी। इसके बाद अंकित व राहुल जय प्रकाश की रेकी करने में जुट गए। जय प्रकाश अपने ठेके पर कब आता है और कितनी देर तक बैठा रहता है। इसकी जानकारी शूटरों को दी गई। 20 जुलाई 2020 को जय प्रकाश अपने साथी पार्टनर मुकेश गोदारा के साथ ठेके पर पहुंचा। इसके बाद लॉरेंस के शूटर यहां पहुंचे और बीयर पीने लग गए। रात साढ़े 10 बजे जय प्रकाश व मुकेश ठेके जाने लगे तो चारों शूटरों ने दोनों को गोलियों से छलनी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed