{"_id":"5e2b29a38ebc3e4b650a936b","slug":"full-dress-rehearsal-sirsa-news-rtk5389754183","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार विद्यार्थियों ने की फुल ड्रेस रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हजार विद्यार्थियों ने की फुल ड्रेस रिहर्सल
विज्ञापन
full dress rehearsal
- फोटो : Sirsa
जिला में 71वें गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली व परेड का निरीक्षण किया। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल में विभिन्न स्कूलों के 2 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने पीटी परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। उपायुक्त ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।
उपायुक्त ने बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ध्वजारोहण करेंगे व परेड की सलामी लेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि 26 जनवरी को सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर शहीदी स्थल पर शहीदों को तथा नौ बजकर 50 मिनट पर स्वतंत्रता सेनानी स्मारक स्थल पर स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्प अर्पित कर नमन करेंगे। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजकर 55 मिनट पर मुख्य अतिथि समारोह स्थल पर पहुंचेंगे व सुबह 9.58 बजे ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएगी। गणतंत्र दिवस समारोह में शहीदों तथा स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों व अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। परेड में महिला पुलिस बल, पुलिस बल, गृहरक्षी बल, विभिन्न स्कूलों की एनसीसी व एनएसएस की टुकड़ी, बैंड, वरिष्ठ नागरिकों ने रिहर्सल में भाग लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अरुण सिंह, एसडीएम जयवीर यादव, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी अमित पवार, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चौहान, वरिष्ठ नागरिक लाल चंद गोदारा उपस्थित थे।
प्लास्टिक झंडों का इस्तेमाल न किया जाए : डीसी
उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि में प्लास्टिक के तिरंगों का इस्तेमाल न किया जाए। उपयोग किए जाने वाले कपड़े के ध्वज भी जमीन न छूने पाएं और यदि कोई गलती से जमीन पर टिक भी जाए तो उन्हें सम्मान सहित उठाएं। राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का विशेष खयाल रखा जाए। इसके अलावा समारोह के दौरान प्लास्टिक की पानी की बोतलें व गिलासों का भी इस्तेमाल न किया जाए।
विज्ञापन
इन विभागों की झांकियां होंगी मनमोहक
स्वास्थ्य विभाग, उद्योग विभाग, वन विभाग, एफएफडीए, मिल्क प्लांट, कृषि विभाग, बिजली विभाग, ट्रैफिक पुलिस, समाज कल्याण विभाग, आयुर्वेदिक विभाग, हैफेड, रोजगार विभाग, बाल कल्याण परिषद, डीआरडीए, महिला एवं बाल विकास विभाग, रेडक्रॉस, शिक्षा विभाग व जनस्वास्थ्य विभाग जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मनमोहक व आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन करेंगे।
महिलाओं और पुरुषों के लिए बैठने की होगी अलग व्यवस्था
उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने निर्देश दिए कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की ड्यूटी में अधिकारी और कर्मचारी किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। मंच पर स्वतंत्रता सेनानियों, विशिष्ट अतिथियों व पत्रकारों के लिए अलग से व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि समारोह स्थल पर पुरुषों व महिलाओं के बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जाए। इसके अलावा पीने के पानी की भी समुचित व्यवस्था की जाए। समारोह स्थल पर दमकल व एंबुलेंस को तैनात किया जाए और मोबाइल शौचालयों की भी व्यवस्था की जाए।