फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fugitive home guard arrested in check bounce case, sent to judicial custody

चेक बाउंस मामले में भगोड़ा होमगार्ड गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Fugitive home guard arrested in check bounce case, sent to judicial custody
बडागुढ़ा। पुलिस ने चेक बाउंस मामले में भगोड़े आरोपी होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक बडागुढ़ा निवासी गुरतेज सिंह हरियाणा पुलिस में होमगार्ड है। गुरतेज ने कई लोगों से नौकरी लगवाने की एवज में लाखों रुपये वसूल किए। गुरतेज ने बीरूवालागुढ़ा निवासी सतपाल सिंह को भी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 1 लाख 80 हजार रुपये ऐंठ लिए। जब सतपाल को होमगार्ड के रूप में नौकरी नहीं मिली तो उसने गुरतेज से पैसे वापस मांगे। जिस पर गुरतेज सिंह ने उसे चेक दे दिया। जब सतपाल के पिता जसवीर सिंह ने चेक बैंक में लगाया तो बाउंस हो गया। इसके बाद जसवीर सिंह ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। इस मामले में गुरतेज सिंह न्यायालय में पेश नहीं हुआ। जिस पर न्यायालय ने उसे बीती 3 अक्तूबर को भगोड़ा घोषित कर दिया था। गुरतेज सिंह की इस समय गुरुग्राम में होमगार्ड के रूप में ड्यूटी है। पुलिस को सूचना मिली कि गुरतेज सिंह छुट्टी पर आया हुआ है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि गुरतेज सिंह को चेक बाउंस मामले में न्यायालय ने भगोड़ा घोषित किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed