फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   froud,case file,sirsa news

कारिंदे के नाम से फर्जी फर्म का खाता खुलवाने पर कांग्रेस नेता सहित छह पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Sat, 27 Mar 2021 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
froud,case file,sirsa news
गांव ओटू के एक व्यक्ति के नाम से फर्जी फर्म का खाता खुलवाकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिन लोगों पर केस दर्ज किया गया है, उनमें राजकुमार शर्मा निवासी दुकान नंबर 135, न्यू अनाज मंडी स्थित शर्मा ट्रेडिंग कंपनी सिरसा, जयप्रकाश उर्फ जेपी निवासी कल्याण नगर, कबीर व वर्षा निवासी जैन स्कूल वाली गली, नोहरिया बाजार, सुमेर निवासी सतनाम चौक व दिल्ली निवासी गौरव गुप्ता शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव ओटू निवासी तेजपाल सिंह ने बताया कि वह अनाज मंडी में एक दुकान पर काम करता था। जुलाई 2017 में उसकी मुलाकात राजकुमार शर्मा से हुई, जिनकी मंडी में आढ़त की दुकान है। राजकुमार ने उसे लालच दिया कि तुझे यहां से ज्यादा कमाई करवाकर देंगे। तेजपाल के अनुसार राजकुमार शर्मा ने कृष्णा इंडस्ट्रीज के नाम से फर्जी फर्म बनाई। राजकुमार शर्मा ने तब उसे कहा कि तेरे नाम से फर्म का खाता खुलवा देते हैं। आरोप है कि राजकुमार ने तीन वर्षों में उक्त खाते में करोड़ों रुपये का लेनदेन किया। तेजपाल ने बताया कि कुछ समय पूर्व उसके पास रोहतक से सेंट्रल जीएसटी का नोटिस आया, जिसमें बताया कि गैर कानूनी तरीके से उसने खाते में लेनदेन कर सरकार को चूना लगाया है। इस पर उसने तुरंत पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में राजकुमार शर्मा का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed