फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Freedom from power cut, timetable of cuts issued 4 days ago canceled

बिजली कटौती से मिलेगी मुक्ति, 4 दिन पहले जारी कटों की समय सारिणी रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Freedom from power cut, timetable of cuts issued 4 days ago canceled
तहसील कार्यालय में के बरामदें में जलती लाइट। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह के गांवों में चल रहे दौरे के कारण बीते तीन दिनों से बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से चल रही है। वहीं, निगम की ओर से करीब चार दिन पहले जारी किए गए कटों की समय सारिणी को भी अब अधिकारियों ने रद्द कर सुचारु रूप से सप्लाई देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थिति के समाधान के लिए निगम अधिकारियों ने हिसार मुख्यालय में डेरा डाला हुआ है। बिजली कटौती से मुक्ति मिल जाने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बीते डेढ़ सप्ताह में दिन के साथ-साथ रात को भी लंबे कट लगने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। दिन में 15 से 20 बार छोटे से बड़े कट लग रहे थे। इससे परेशान होकर लोगों ने निगम कार्यालयों और सब स्टेशनों पर भी धरना दिया था। अब बीते रविवार से स्थिति का समाधान होता हुुआ नजर आ रहा है। शहर के साथ-साथ गांवों में निरंतर बिजली की सप्लाई चल रही है। सप्लाई दुरुस्त होने का मुख्य कारण बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह के गांवों में चल रहा दौरे भी बताए जा रहे हैं। जिले में निरंतर सप्लाई जारी रखने के लिए निगम के मुख्य अधिकारी भी हिसार निगम मुख्यालय में पहुंचे हुए हैं, ताकि जिले भर में बिजली के कट न लग सके।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ने और तारों के टूटने की 40 फीसदी ही आ रही शिकायतें
बिजली सप्लाई दुरुस्त होने के साथ ही अब बिजली सुविधा केंद्र में शिकायतों का आना भी पहले के मुकाबले कम हो गया है। सिटी और इंडस्ट्रीज क्षेत्र में बिजली सप्लाई बाधित होने पर पहले करीब 400 शिकायतें आती थीं, लेकिन अब यह घटकर 150 से 200 तक पहुंच चुकी है। वहीं, लोड की स्थिति सामान्य होने के चलते ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ने और तारों के टूटने के मामलों में भी पहले से बेहद कम शिकायतें निगम कार्यालय में आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

45 लाख यूनिट के करीब जिले में होती है बिजली की खपत
जिले में हर रोज 45 लाख यूनिट के करीब बिजली की खपत हो रही है। जिसमें से शहर में ही 13 लाख के करीब यूनिट की खपत हो रही है। हालांकि निगम की ओर से छह लाख यूनिट अधिक सप्लाई दिए जाने को लेकर निगम की ओर से मांग की गई थी. जिसके बाद अब कटों की स्थिति का समाधान हो गया है।
कटों के जारी शेड्यूल को किया रद्द
निगम की ओर से शहर में 6.30 व ग्रामीण क्षेत्र में 4.30 घंटे कट लगाने को लेकर समय का शेड्यूल जारी किया गया था। लेकिन निगम की ओर से अब वह जारी किए गए शेड्यूल को भी रद्द कर दिया गया है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अगर जरूरत पड़ती है तो ही निगम की ओर से कट लगाया जाएगा । हालांकि मंगलवार अलसुबह डेढ़ बजे से ढाई बजे तक एक घंटे का कट लगाया गया था।

बिजली की समस्या के समाधान के लिए वह हिसार बिजली निगम कार्यालय में पहुंचे हैं। जिले में निरंतर बिजली की सप्लाई दी जा रही है।
राजेंद्र सब्रवाल, एसई, बिजली निगम सिरसा।
निगम की ओर से जारी किया गया बिजली कटों का शेड्यूल रद्द कर दिया गया है। जरूरत पड़ने पर ही कट लगाए जा रहे हैं। कट कम लगने के कारण फ्यूज और लाइन खराब होने की भी शिकायतें कम आ रही है।
मोहनलाल जांगड़ा, एसडीओ, बिजली निगम सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed