फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   fraud with online shopping companies frome fake ID sim

फर्जी आईडी से सिम लेकर ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों से कर रहे थे ठगी

Tue, 18 Feb 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
fraud with online shopping companies frome fake ID sim
पंजाब पुलिस ने रोड़ी क्षेत्र में फर्जी आईडी से सिम लेकर ऑनलाइन शॉपिंग कर कंपनियों को चूना लगाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को काबू किया है। यह गिरोह फर्जी आईडी पर सिम एक्टीवेट करवाकर ऑनलाइन सेल कंपनियों से सामान मंगवाते हैं और बाद में नकली सामान रिफंड कर ठगी कर रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रोड़ी सीमा के साथ लगती पंजाब की सरदूलगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि रोड़ी, सुरतिया व काहनेवाला गांव के कुछ युवकों का गिरोह ऑनलाइन ठगी करने में सक्रिय है, और इनके पास से काफी मात्रा में फर्जी सिम भी मिल सकते हैं। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने गिरोह का पता लगाकर रोड़ी, सुरतिया व काहनेवाला में छापेमारी करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। युवकों की पहचान रोड़ी निवासी अमन कुमार उर्फ अमनी, सुरतिया निवासी राकेश कुमार उर्फ काला और काहनेवाला निवासी सुशील के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों युवकों को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। गौरतलब हो कि कुछ समय पूर्व पंजाब पुलिस ने रोड़ी थाना क्षेत्र के गांव चक्क थिराज में बड़ी कार्रवाई करते हुए ढाणियों से हजारों लीटर लाहन व कच्ची शराब बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करते थे ठगी
तीनों युवक फर्जी आईडी से सिम खरीदते थे और सिम की सहायता से वह ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों से सामान मंगवाते थे। जिसके बाद वे उक्त सामान को निकालकर उसकी जगह नकली सामान वापस कंपनी को भेज देते थे। आईडी फर्जी होने के चलते कंपनियां ठगी का शिकार हो रही थीं। सूत्रों के अनुसार उक्त लोगों ने पिछले काफी समय से यह कार्य शुरू कर रखा था। पंजाब पुलिस को पिछले कुछ समय से इस तरह की काफी शिकायतें मिल रही थी।

पुलिस को फर्जी आईडी पर सिम लेकर सेल कंपनियों से ठगी करने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने चार अन्य लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। काबू तीनों युवकों को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में कई खुलासे हो सकते हैं।
-गुरदीप सिंह, एसएचओ (सरदूलगढ़)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed