{"_id":"647ccf1bf988f211e10c59cc","slug":"fraud-of-20-lakhs-in-the-name-of-getting-loan-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-724-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: लोन दिलाने के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: लोन दिलाने के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी
Sun, 04 Jun 2023 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। बिजनेस शुरू करने के लिए दो करोड़ का लोन दिलवाने के नाम पर दो दोस्तों से 20 लाख की धोखाधड़ी हो गई। उक्त आरोपियों ने जब फोन उठाना बंद कर दिया तो पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर रोड़ी थाना पुलिस ने मां और बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धारा लगाकर मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में बंसीलाल पुत्र मनोहर लाल निवासी गांव रोड़ी ने बताया कि वह और उसका दोस्त बलविंद्र सिंह पुत्र लाभ सिंह निवासी कुरुक्षेत्र पार्टनरशिप में बिजनेस करना चाहते थे। इसके लिए उन्हें रुपयों की जरूरत थी। बलविंद्र सिंह के जान पहचान की हरमीत बंसल, निवासी शिव चौक श्रीगंगानगर को इसकी जानकारी मिली। हरमीत बंसल ने उन्हें बताया कि उसका बेटा योगेश कई बड़ी कंपनियों का एडवाइजर है और बैंक लोन दिलवाता है।
उन्होंने उनके माध्यम से दो करोड़ का लोन लेने के लिए योगेश के खाते में अगस्त 2020 में करीब नौ लाख रुपये की राशि डलवा दी। इस तरह उनके खाते में 15 लाख और नकद पांच से छह लाख रुपये उन्हें दे दिए। इसके बाद वह लोन की राशि लेने के लिए दोनों आरोपियों को अलग-अलग नंबरों से फोन कर कागज देने के लिए कहते रहे।
विज्ञापन
हरमीत बंसल बार-बार उन्हें कंपनी की ओर से दस्तावेज न दिए जाने की जानकारी देती रही। जब उन्होंने थोड़ा दबाव डाला तो उक्त महिला ने कहा कि अगर कंपनी उनके दस्तावेज नहीं देती तो वह उनकी राशि लौटा देगी।
इसके बाद अब उन्होंने उनका फोन उठाना भी बंद कर दिया है। जब वह राशि वापस लाने के लिए वह अपने पार्टनर के साथ गंगानगर गया तो उन्हें पता चला कि दोनों ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने हरमीत बंसल व योगेश बंसल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।