फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fraud case of one lakh rupees solved, two accused arrested

Sirsa News: एक लाख रुपये की ठगी का मामला सुलझा, दाे आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Jul 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 20 Jul 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Fraud case of one lakh rupees solved, two accused arrested
सिरसा। थाना साइबर क्राइम टीम ने ऑनलाइन ठगी के मामले में राजस्थान के सीकर जिले के पियावाली ढाणी निवासी लेखराज यादव और मंगलुना निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रबंधक उप निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि पनिहारी निवासी मनप्रीत सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि 29 जून 2025 को उनके खाते से दो बार में एक लाख रुपये साइबर फ्रॉड के जरिए उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक में ट्रांसफर कर लिए गए। जांच के दौरान उक्त खाता धारक की पहचान लेखराज यादव के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी लेखराज ने बताया कि उसने 10,000 रुपये के लालच में अपना बैंक खाता और डेबिट कार्ड मंगलुना निवासी अमित कुमार को बेचा था। आरोपी लेखराज के खुलासे पर अमित को भी गिरफ्तार किया गया। अमित ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने उक्त खाता और डेबिट कार्ड 10,000 रुपये में लेखराज से खरीदा था और बाद में सीकर के अजय को 20,000 रुपये में बेच दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed