फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   four people arrested with 40 KG dodapost

45 किलो डोडा पोस्त सहित चार लोग काबू

Mon, 31 Aug 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
four people arrested with 40 KG dodapost
जिला पुलिस ने विभिन्न जगहों से चेकिंग के दौरान 45 किलो डोडापोस्त के साथ चार लोगों को काबू किया है। प्रथम घटना में जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान गांव नेजाडेला कलां क्षेत्र से बाइक सवार दो व्यक्तियों को 30 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ काबू किया है। सीआईए सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर साधू राम ने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान जस्सा व पवन कुमार उर्फ मकड़ी निवासी नेजाडेला कलां के रुप में हुई है। सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना सदर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। दूसरे मामले में जिला की सीआईए डबवाली पुलिस टीम ने गांव अलीकां क्षेत्र से कार सवार दो युवकों को 15 किलोग्राम डोडापोस्त के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान अमरजीत निवासी व कुलविंदर सिंह निवासी वडिंगखेड़ा पंजाब के रूप में हुई है। सीआईए डबवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर वजीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed