फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Four people arrested with 40 bottles of liquor

चार लोगों को 40 बोतल शराब सहित किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Four people arrested with 40 bottles of liquor
बडागुढ़ा। मादक पदार्थ तस्करों एवं आपराधिक किस्म के लोगों पर शिकंजा कसने के लिए बडागुढ़ा थाना पुलिस ने गांव बीरूवाला गुढ़ा और साहूवाला प्रथम में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 23 घरों की तलाशी ली गई। इसके अलावा चार लोगों को 40 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को सर्च अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि सर्च अभियान के दौरान रेशम सिंह व रमेश निवासियान ढाणी साहूवाला प्रथम से 19 बोतल शराब देसी शराब बरामद हुई, जबकि गुरजंट सिंह उर्फ जंटी निवासी बीरूवाला गुढ़ा से नौ बोतल और लालू कुमार निवासी खपिया नावड़ी जिला गया बिहार के कब्जे से 12 बोतल शराब बरामद हुई। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना बडागुढ़ा में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सर्च अभियान के बाद गांव नुक्कड़ सभा कर लोगों को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न प्रकार का नशे बेचने वालों तथा आपराधिक किस्म के लोगों पर शिकंजा कसना और उन पर पैनी नजर रखना है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed