{"_id":"68f7d01e2e90bed7ea094706","slug":"four-cases-of-firecracker-burns-were-reported-one-patient-was-referred-sirsa-news-c-128-1-slko1008-146312-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पटाखों से जलने के चार मामले आए, एक मरीज को किया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पटाखों से जलने के चार मामले आए, एक मरीज को किया रेफर
Tue, 21 Oct 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। जिले में दिवाली के पटाखों से जलने के कुल चार मामले सामने आए हैं। जिसमें दिवाली के पर्व पर पटाखा चलाने के बाद हादसा हो गया। पटाखों से जलने के कारण एक डबवाली के मरीज को गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रैफर कर दिया है। वहीं एक मरीज के पैर पर आग लगने से नागरिक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
नागरिक अस्पताल में देर रात सोमवार को पटाखों के कारण जलने से तीन मरीज नागरिक अस्पताल में आए। उनमें से दो मरीजों को जांच कर उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। क्योंकि उनके हाथों पर पटाखे से साधारण चोट थी, वहीं दो मरीज मंगलवार को अलसुबह नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया।
इनमें मरीज के जीजा अनिल ने बताया कि कृष्णा घर पर अनार पटाखे को चला रहा था जो अचानक उसकी ओर मुड़ गया जिसके बाद उसकी अनार की आग से उसके हाथ और जांघ सहित पैर पर आग लग गई है। मरीज कृष्णा सिरसा शहर के बेगू रोड का रहने वाला है।