फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Former female sarpanch arrested with four kilos of doda churapost

पूर्व महिला सरपंच चार किलो डोडा चूरापोस्त सहित गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Former female sarpanch arrested with four kilos of doda churapost
सिरसा। सदर थाना पुलिस ने खाजाखेड़ा की पूर्व महिला सरपंच को चार किलो डोडा चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान कवलजीत कौर पूर्व सरपंच खाजाखेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दे कि किसान आंदोलन के दौरान भी पूर्व सरपंच आगे रही थी।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि एसआई पूनम की अध्यक्षता में पुलिस टीम खाजाखेड़ा में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गली में एक महिला और पुरुष खड़े हुए दिखाई दिए। ऐसे में पुलिस की गाड़ी को देखकर उक्त व्यक्ति वहां से फरार हो गया। शक के आधार पर महिला को काबू कर लिया। जांच के बाद उसके कब्जे से चार किलो डोडापोस्त बरामद किया गया। जिसके पुलिस ने कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दे कि किसान आंदोलन के दौरान में पूर्व महिला सरपंच कवलजीत कौर आगे रहे नेताओं में से एक थी। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला से पूछताछ किए जाने के बाद उसने अपने पति के नशेड़ी होने की बात कही है। उन्होंने बताया कि महिला का पति नशे का सेवन करने के साथ ही नशे की सप्लाई भी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed