फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   fog, dera premi, three whechile, struck, man dead, 15 injured, sirsa

कोहरे में तीन वाहन टकराए, डेरा प्रेमी की मौत, 15 घायल

Tue, 27 Dec 2016 12:07 AM IST
अमर उाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उाला ब्यूरो/सिरसा Updated Tue, 27 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
fog, dera premi, three whechile, struck, man dead, 15 injured, sirsa
हादसे में क्षतिग्रसत क्रूजर। - फोटो : amarujala
घने कोहरे के चलते सोमवार सुबह हुई तीन वाहनों की आपसी भिड़ंत में एक डेरा प्रेमी की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए  सामान्य अस्पताल डबवाली में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

 इस सड़क हादसे में मृतक की पहचान सुरजीत सिंह निवासी गांव बाहमनीवाला जिला फाजिल्का पंजाब के रूप में हुई है जबकि घायल जसविंद्र कौर, कुलदीप कौर, हरदीप कौर, रहमत कौर, मनजीत कौर, राजप्रीत कौर, नीरज कुमार, शकुंतला देवी, रणबीर सिंह, नरेंद्र सिंह, अनिल पासवान, प्रिंस कुमार सभी फाजिल्का जिले के गांव चक्क सिंघेवाला के निवासी बताए गए हैं। इसके अलावा क्रूजर चालक बलकार सिंह गांव बहक खास व हंसराज गांव चक्क बुधोके निवासी भी घायल हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उक्त सभी डेरा प्रेमी सोमवार सुबह डेरा सच्चा सौदा सिरसा से एक क्रूजर गाड़ी में सवार होकर अपने गांव जा रहे थे, गाड़ी बलकार सिंह चला रहा था कि सुबह करीब 7 बजे गांव सावंतखेड़ा के समीप गलत दिशा से तेज गति से आ रहे एक तेल के टैंकर से जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे पीछे आ रही एक अन्य डेरा प्रेमियों की क्रूजर गाड़ी के पीछे घुस गई। हादसे में क्रूजर में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच महिलाएं, दो युवतियां व एक बच्चे सहित 13 लोग घायल हो गए और कार चालक विपन कुमार निवासी गांव खुंडेवाला को भी चोटें आईं। हादसे के बाद तेल टैंकर चालक टैंकर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला और सभी घायलों को डबवाली के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने मनजीत कौर, शकुंतला देवी व रणबीर सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया।   अस्पताल में उपचाराधीन क्रूजर गाड़ी के चालक बलकार सिंह ने बताया कि वह रविवार को गांव चक्क सिंघेवाला से 14 डेरा प्रेमियों को लेकर सिरसा स्थित डेरा सच्चा सोदा में सत्संग में आया था और सोमवार सुबह वापसी के दौरान घना कोहरा होने कारण वह अपनी गाड़ी को धीमी गति से लेकर आ रहा था कि गांव सांवतखेड़ा के पास अचानक सामने गलत दिशा में आ रहे एक ट्रक ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी जिससे ये हादसा हुआ और पीछे आ रही एक अन्य कार भी उसकी क्रूजर से टकरा गई। हादसे की सूचना पाकर थाना शहर के एएसआई राजवीर सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों के ब्यान दर्ज किए। जांच अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने हादसे के घायल नरेंद्र सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात तेल टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है और मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed