फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Five women smuggling drugs arrested, 16 kg of poppy seeds recovered

Sirsa News: नशा तस्करी करतीं पांच महिलाएं गिरफ्तार, 16 किलो चूरापोस्त बरामद

Thu, 18 Apr 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 18 Apr 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Five women smuggling drugs arrested, 16 kg of poppy seeds recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। स्पेशल स्टाफ पुलिस व शहर थाना सिरसा पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से पांच महिलाओं को 16 किलो चूरापोस्त सहित काबू किया है। पुलिस ने सभी महिलाओं के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
गश्त के दौरान स्पेशल स्टाफ के एएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम जब बरनाला रोड पर पहुंची तो दो महिलाएं अपने सिर पर बैग लेकर जा रही थी। पुलिस को देखकर दोनों महिलाएं घबरा गई और भागने लगीं। महिला पुलिस कर्मचारी ने दोनों को पकड़ लिया। इनके बैग की तलाशी ली गई तो पांच पैकेटों में पांच किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। सिविल लाइन थाना पुलिस सिरसा ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर सिरसा शहर थाना पुलिस ने आंबेडकर चौक के पास से तीन महिलाओं को काबू करके उनसे 11 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। एक महिला के बैग से 5, दूसरी के बैग से 4 व तीसरी के बैग से 2 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया। सिरसा शहर थाना में तीनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed