फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Five months later, a young man died of corona.

पांच माह बाद कोरोना से गई युवक की जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Five months later, a young man died of corona.
सिरसा। जिले में कोरोना फिर से अपना पैर पैसार रहा है और वह अब जानलेवा भी हो रहा है। शनिवार को पांच माह के बाद 32 वर्षीय युवक की कोरोना से मौत हो गई। युवक का इलाज अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। इसके अलावा शनिवार को जिले मेें 23 लोग कोरोना संक्रमित भी मिले हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सिरसा में चार, डबवाली में चार, ऐलनाबाद में तीन, ओढां में छह, नाथूसरी चोपटा में दो, रानियां में एक, चौटाला में तीन सहित कुल 23 मरीज सक्रिय मिले हैं। इसके अलावा 12 मरीजों ने कोरोना को मात दी है, जबकि अहमदपुर निवासी युवक की अग्रोहा में इलाज के दौरान मौत हुई है। जिले में अब तक 541 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक छह लाख 96465 लोगों के सैंपल लिए हैं। इनमें से 33792 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। फिलहाल जिले में 46 मरीज सक्रिय हैं, जबकि 33205 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट अब 98.26 फीसदी है, जबकि पॉजिटिव रेशो 3.70 फीसदी है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 602 लोगों के कोरोना के सैंपल लिए हैं। इनमें से अभी 576 मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट आना शेष है।
विज्ञापन

संक्रमितों के लिए निजी वार्ड में आरक्षित किए 10 बेड
कोरोना संक्रमित मरीजों में खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण मिलें है। संक्रमितों में महिलाएं, बच्चे, जवान और बुजुर्ग शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना संक्रमित मिलने वाले मरीजों के लिए अलग से कोविड वार्ड बनाया गया है। संक्रमित मरीजों के लिए निजी वार्ड में 10 बेड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed