फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Five miscreants riding motorcycles entered the house in broad daylight, carried out the robbery incident

दिनदिहाड़े घर में घुसे मोटरसाइकिल सवार पांच बदमाश, लूटपाट की वारदात को दिया अंजाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Five miscreants riding motorcycles entered the house in broad daylight, carried out the robbery incident
हमलावरों द्वारा हमला किए जाने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : Sirsa
डबवाली। शहर में बदमाश बेखौफ घूम रहे हैं। ऐसा लगता है कि इनको पुलिस का बिल्कुल भी डर नहीं है। शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजकर 30 मिनट पर मोटर साइकिलों पर सवार पांच बदमाशों ने कॉलोनी रोड पर स्थित विकास मॉडल हाई स्कूल वाली गली के एक घर में घुसकर मारपीट करते हुए एक युवक को घायल कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

युवकों ने अपने मुंह कपड़े से ढांप रखे थे और सभी हथियारों से लैस थे। अचानक घर में घुसे युवकों ने हाथों में रिवाल्वर लहराते हुए रॉड व कापे से हमलाकर चिंकी पुत्र जगदीश राय को घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इस दौरान उसका भाई बबलू, दोनों बहनें ज्योति, नीलम व उनकी माता कृष्णा देवी घर पर थे। जिन्होंने शोर मचाने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने सभी को घर से बाहर ही नहीं निकलने दिया। घायल चिंकी के भाई बबलू ने बताया कि हमलावर दिन दिहाड़े घुस गए और वहां से नकदी, दो मोबाइल सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए, लेकिन भागने से पहले एक मोटर साइकिल वहीं छोड़ गए। सूचना मिलते ही डीएसपी डबवाली कुलदीप सिंह बैनीवाल, शहर थाना प्रभारी जितेंद्र, सीआईए प्रभारी कृष्ण कुमार, सदर थाना प्रभारी देवी लाल, गोल चौकी प्रभारी कृष्ण लाल मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेकर क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पगड़ीधारी युवकों ने सफेद कुर्ता पायजामा पहना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed