फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Five hundred million deposited in the district half Sirsa news

अब तक जिले में हुए साढे पांच सौ करोड़ जमा

Fri, 25 Nov 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 25 Nov 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। पांच सौ और एक हजार के नोट बंद होने के बाद बैंकों में लंबी लाइनें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। वीरवार को नोट बदलने का अंतिम अवसर था इस लिए बैंकों में भीड़ दिन भी जमा रही। अब शुक्रवार से लोगों के पास शेष रहे 500 और 1000 के नोटों को केवल खातों में ही जमा करवाया जा सकेगा क्योंकि पेट्रोल पंपों, अस्पतालों, बसों, रेलवे, बिजली घरों आदि में शुक्रवार से बंद हो चुके नोटों का प्रचलन नहीं हो पाएगा। जिले में अब तक करीब साढे़ पांच सौ करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। अभी 30 दिसंबर तक खातों में पुराने 500 और 1000 के नोट जमा हो सकेंगे।
विज्ञापन

नोट बंदी के बाद बैंकों में कैश की समस्या लगातार बनी हुई है। जो कैश सुबह बैंकों में आता है वो तो दोपहर से पहले ही समाप्त हो जाता है। आज भी यही स्थिति देखने में आई। लोग बैंकों में लंबी लाइनों में लगे रहे और जब दोपहर तक उनका नंबर आया तो कैश समाप्त हो गया। बैंकों में कैश खत्म हो जाने से घंटों से लाइनों में लगे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। अधिकतर एटीएम भी बंद रहे। हालांकि सिरसा जिले में नोट बंदी के बाद बैंकों में और आसपास क्षेत्रों में कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है पर नोट बंदी के बाद उपजे हालातों में सुधार आने की बजाय हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। नोट बदलने का अंतिम दिन होने के कारण लोग सुबह-सवेरे से ही लाइनों में लग गए थे और अपनी बारी के लिए घंटों तक इंतजार करते रहे। लोगों को उस वक्त सबसे अधिक मायूस होना पड़ा जब बैंकों में कैश खत्म हो चुका था। शुक्रवार से 500 और 1000 के नोट केवल खातों में ही जमा हो सकेंगे।
विज्ञापन

---------------------
एटीएम पर लगी लंबी लाइनें तो कुछ में राशि नहीं
नोट बंदी के बाद अधिकतर एटीएम दिन भर कैश निकालने की सुविधा प्रदान करने में असमर्थ रहे हैं। कई एटीएम तो लगातार बंद ही देखे जा रहे हैं। कुछ एटीएम चालू हैं पर वहां पर लंबी लाइनें लगी हुई हैं और एक व्यक्ति कई एटीएम लेकर राशि निकालता है तो एटीएम में शाम से पहले ही कैश खत्म हो जाता है। में 150 एटीएम हैं नोट बंदी के लिए सभी एटीएम सुचारु रूप से नहीं चल रहे हैं। किसी में राशि डाली जाती है तो उसमें राशि समाप्त होने के बाद अगले दिन ही सुध ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
सहकारी बैंकों को मिलने लगी करेंसी
आरबीआई द्वारा सहकारी बैंकों के लेनदेन पर रोक लगाने के बाद अब नाबार्ड के तहत इन बैंकों को राशि जारी की जाने लगी है। इसी कड़ी में दि सिरसा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड को मंगलवार को ढाई करोड की राशि जारी हुई। बैंक के महाप्रबंधक किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि अब शुक्रवार को भी करीब तीन करोड़ की राशि हरको बैंक के तहत हमें मिल जाएगी। एक लिमिट के अनुसार किसानों को राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। अगले सप्ताह तक काफी हद तक स्थिति सामान्य हो जाएगी। उन्होंने बताया कि अब भी सहकारी बैंक बंद हो चुके 500 और 1000 के नोट ले नहीं सकते।
------------------
पंपों पर दिन भर रही भीड़
500 और 1000 के नोट वीरवार के बाद पेट्रोल पंपों पर भी नहीं चलेंगे। इसी लिए आज दिन भर पंपों पर तेल डलवाने वालों की भीड़ रही। दिन भर तेल डालने वाले कर्मचारियों को फुरसत नहीं मिली। बता दें कि लोगों को राहत प्रदान करने के लिए सरकार ने पेट्रोल पंपों, अस्पतालों, बिजली घरों व अन्य जरूरी स्थानों पर 24 नवंबर तक बंद हो चुके 500 और 1000 के नोट चलाने के निर्देश दिए थे। अब शुक्रवार से वहां पर भी ये नोट नहीं चल सकेंगे।
--------------------------
बीज-खाद के लिए किसानों की परेशानी ज्यों की त्यों
गेहूं की बिजाई के सीजन में किसानों को बीज और खाद के लिए नोट बंदी से पैदा हुई परेशानी ज्यों की त्यों बरकरार है। किसान दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। केवल सरकारी केंद्रों पर जैसे हरियाणा बीज निगम में ही पुराने नोट लिए जा रहे हैं शेष सहकारी बिक्री केंद्रों पर नोट लेने से किसानों की परेशानी कम नहीं हो रही है। बता दें कि सरकार की ओर से किसानों को बीज व खाद उपलब्ध करवाने के लिए सहकारी बिक्री केंद्रों के तहत सुविधा दी जाती है। इन सभी केंद्रों पर 500 और 1000 के नोट किसानों से नहीं लिए जा रहे।  

-------------------------
अगले सप्ताह तक हो जाएगा सामान्य
जिला अग्रणी बैंक अधिकारी एमपी शर्मा ने बताया कि अब काफी हद तक बैंकों में राहत महसूस की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में करीब साढे पांच सौ करोड़ रुपये के नोट जमा हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि पांच सौ के नोट आ चुके हैं पर तकनीकी कारणों के चलते अभी एटीएम में नहीं डाले जा सके। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह तक स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो जाएगी। एटीएम सुबह से ही शुरू हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed