{"_id":"5f0a08d18ebc3e63aa7c9e4b","slug":"five-accused-arrested-of-murder-sirsa-news-rtk5636028177","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या के पांच आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या के पांच आरोपी काबू
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए हत्यारोपी।
- फोटो : Sirsa
जिला की सदर डबवाली थाना पुलिस ने बीती 9 जुलाई को गांव मौजगढ़ निवासी जितेंद्र उर्फ मोनू की हत्या के मामले में महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए घटना के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बंदगी राम, सुखपाल उर्फ काला, जगदीप उर्फ गौरू, बुधराम व गुरपाल उर्फ पाला निवासियान गांव सुखेरा खेड़ा के रूप में हुई है।
डीएसपी डबवाली कुलदीप सिंह बैनीवाल व सदर डबवाली थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि इस घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डीआईजी डॉ. अरुण सिंह ने सदर डबवाली व सीआईए डबवाली की पुलिस का गठन किया था। डीएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस की टीमों ने आरोपियों के छिपने के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी और घटना के पांच आरोपियों को काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना के बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और शीघ्र ही घटना के बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार व वाहन बरामद किए जाएंगे।
गौरतलब है कि बीती 9 जुलाई को जितेंद्र उर्फ मोनू गांव अबूबशहर में स्थित एक होटल में अपने एक अन्य दोस्त अरुण कुमार के साथ बैठा था तो उसी समय बाइक व अन्य वाहनों पर सवार करीब लोगों ने जितेंद्र उर्फ मोनू का अपहरण कर लिया था और उसे तलवार व लाठी-डंडों से घायल कर उसे गांव सुखेरा खेड़ा की एक गली में फेंककर मौके से फरार हो गए, जिसकी बाद में मौत हो गई थी।