फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   fist day on student apply for admition

पोर्टल में बदलाव के कारण आई परेशानी विद्यार्थी परेशान, पहले दिन आईटीआई में दाखिले के लिए आया एक आवेदन

Mon, 07 Sep 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
fist day on student apply for admition
शहर के नेशनल कॉलेज, महिला महाविद्यालय और आईटीआई कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन का सोमवार को पहला दिन था। इस बार दाखिले के लिए विद्यार्थियों को अधिक दस्तावेज अपलोड करने पड़ रहे हैं, जिस कारण कैफे संचालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं आईटीआई में दाखिले के लिए पहले दिन पूरे जिले में केवल एक ही छात्र ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

प्रदेश के कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए अब आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस बार दाखिले के लिए जारी पोर्टल को अपडेट किया गया है। जिसमें विद्यार्थियों से कुछ नए कागजात और जानकारियां मांगी गई है। जिसको लेकर पहले दिन विद्यार्थी और कैफे संचालक दोनों परेशान रहे। नए अपडेट पोर्टल में अगर कोई छात्र आवेदन करता है तो उसे उसमें मांगे गए सभी दस्तावेज अपलोड करने पड़ेंगे। वहीं इस बार खेलों अथवा अन्य किसी कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का भी इसमें विकल्प दिया हुआ है, जिसमें उसे संबंधित दस्तावेज संलग्न करने पड़ेंगे, जिसका विद्यार्थी को होने वाली ऑनलाइन काउंसलिंग में फायदा होगा। वहीं इस बार विद्यार्थी से आवेदन के समय फैमिली आईडी भी मांगी गई है, जिसका अधिकतर विद्यार्थियों को पता ही नहीं है। कैटेगरी के अनुसार इस बार पोर्टल में डीएससी (डिबराइड एससी) का भी विकल्प दिया गया है। जिसका विद्यार्थी के पास दस्तावेज होना जरूरी है। उसके बाद ही विद्यार्थी दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएगा। वहीं आवेदन के दौरान एक विद्यार्थी पांच कॉलेजों को चुनेगा, जिसमें काउंसलिंग के बाद उसे उस कॉलेज में दाखिला दिया जाएगा। पोर्टल में विद्यार्थियों के लिए एक सुविधा भी दी गई है कि अगर किसी विद्यार्थी का 12वीं कक्षा का परिणाम नहीं आया है तो वह पोर्टल में रोल नंबर भरेगा उसी समय उसका परिणाम पोर्टल में अपडेट हो जाएगा। सोमवार से शुरू हुए दाखिले के आवेदन 21 सितंबर तक लिए जाएंगे। उसके बाद काउंसलिंग कर दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

फोन पर मिलेगी अपडेट, सही दें नंबर
विद्यार्थी जब दाखिले के लिए आवेदन करेंगे तो उस समय उनसे उनकी ईमेल आईडी और फोन नंबर पूछा जाएगा। कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि सभी विद्यार्थी आवेदन के समय सही फोन नंबर और ईमेल आईडी दें, जिससे भविष्य में आने वाली सभी जानकारी उनको फोन और ईमेल के जरिये दी जाएगी। क्योंकि आवेदन करने के बाद कॉलेज स्टाफ सदस्य ऑनलाइन ही उनके दस्तावेजों की जांच करेंगे अगर उनमें कोई त्रुटि पाई जाती है तो आवेदक से संपर्क किया जाएगा और उसे बताया जाएगा कि उसके दस्तावेजों में क्या दिक्कत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई में पहले दिन एक ने किया आवेदन
आईटीआई कॉलेज में दाखिलों को लेकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू कर दी गई है। पहले दिन दाखिले के लिए एक ही छात्र ने आवेदन किया है। क्योंकि इस बार ऑनलाइन होने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी आ रही है। वहीं समस्या के चलते विद्यार्थी आईटीआई कॉलेज में पहुंचे, जहां मौजूद स्टाफ कर्मियों ने विद्यार्थियों को आवेदन का एक डेमो भी दिखाया। पहले दिन 12 विद्यार्थियों को डेमो दिखाया गया, लेकिन आवेदन केवल एक ही आया। अधिकतर विद्यार्थी आईटीआई कॉलेज स्टाफ सदस्यों को फोन कर इसकी जानकारी ले रहे थे कि वह आवेदन कैसे करें।
कोट
आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विद्यार्थी 21 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके पश्चात काउंसलिंग की जाएगी और विद्यार्थी की लिस्ट जारी कर दाखिला करवाने का समय दिया जाएगा। वहीं आवेदन करते समय सभी विद्यार्थी अपना नंबर और ईमेल आईडी सही भरें। क्योंकि दाखिले से संबधित सभी जानकारी उसी पर उपलब्ध करवाई जाएगी।

- विवेक गोयल, नोडल अधिकारी दाखिला प्रक्रिया, नेशनल कॉलेज।
पहले दिन जिले से केवल एक ही छात्र ने आवेदन किया है। वहीं हमारे स्टाफ सदस्यों ने सामाजिक दूरी बनाते हुए 12 विद्यार्थियों को ऑनलाइन डेमो भी दिया है कि वह आवेदन कैसे करें।
-हरिश चंद्र, प्राचार्य महिला आईटीआई कॉलेज सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed