फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   firings in two group, four injured

गांव गदराना में दो गुटों के बीच फायरिंग, चार घायल

Tue, 18 Feb 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
firings in two group, four injured
घायल युवक उपचार करवाता हुआ। - फोटो : Sirsa
कालांवाली क्षेत्र के गांव गदराना में दो गुटों में रविवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। झगड़े में गोली चलने से दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक पक्ष के लखबीर सिंह, दवेंद्र सिंह, लखविंद्र सिंह और दूसरे पक्ष के सुखराज सिंह गोली लगने से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

पहले पक्ष के सुखराज सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। रविवार देर शाम गांव के ही गग्गू, जंटा, गवरा मास्टर और 10-12 अन्य लोग उसके घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे थे। जब उसकी पत्नी ने उन्हें मना किया तो उस वक्त तो वे चले गए। घर आने के बाद पत्नी ने उसे इस बारे में बताया, तभी आरोपी फिर आ धमके और गाली-गलौज करने लगे। जब मैंने उनको रोका तो गग्गू ने मेरे ऊपर पिस्तौल से फायर किया, जो मेरे दाहिने हाथ में लगा। जंटे व गवरा मास्टर ने मेरे सिर पर तेज हथियार से हमला किया और मुझे मारने की धमकी दे रहे थे। जब मैं ओढ़ां अस्पताल पहुंचा तो उन्होंने मेरी गाड़ी में तोड़फोड़ की और फायर भी किया और दाखिल नहीं होने दिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के लखवीर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रविवार शाम को वह कालांवाली से अपने गांव बाइक पर आया था। उसने देखा कि लखविंद्र सिंह गली में बेहोश पड़ा है, जब वह उसे वहां से उठाने लगा तो सुखराज ने कहा कि इसे पकड़ो। सुखराज का लड़का कर्णवीर व पूर्व सरपंच बेअंत सिंह भी खड़ा था, तीनों के हाथों में हथियार थे। तभी सुखराज ने उस पर फायर किया, जो मिस हो गया। इसके बाद कर्णवीर और बेअंत ने भी उस पर फायर किए, जिसके छर्रे उसे लगे। किसी तरह वह भागकर घर पहुंचा और परिजनों को सूचित कर अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचा। इसके बाद उसे पता चला कि दविंद्र व लखविंद्र के साथ भी इन लोगों ने झगड़ा किया और फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास किया है। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालांवाली पुलिस ने लखवीर सिंह की शिकायत पर सुखराज, कर्णवीर, पूर्व सरपंच बेअंत सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। वहीं सुखराज सिंह की शिकायत पर गग्गू, गुरजंट सिंह, गवरा मास्टर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

firings in two group, four injured

firings in two group, four injured- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed