{"_id":"5e21f35e8ebc3e4aec67fb08","slug":"firing-case-sirsa-news-rtk5378067184","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली लगने से घायल युवक को हिसार किया रेफर, नहीं हो सके बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली लगने से घायल युवक को हिसार किया रेफर, नहीं हो सके बयान दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की खन्ना कॉलोनी में वीरवार रात को गोली लगने से घायल हुए युवक साहिल को हिसार रेफर कर दिया गया है। अभी साहिल की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर की ओर से अनफिट करार दिए जाने के कारण पुलिस भी उसके बयान दर्ज नहीं कर पाई है। फिलहाल मामले में पुलिस ने भी कोई केस दर्ज नहीं किया है। पुलिस के मुताबिक घायल साहिल के बयान दर्ज होने के बाद ही केस दर्ज होगा।
यह था मामला
गौरतलब है कि वीरवार रात खन्ना कॉलोनी निवासी साहिल, अर्जुन और उनका एक अन्य साथी आपस में बात कर रहे थे। उसी दौरान दो अज्ञात युवक वहां पर आए और गोली चलाने लगे तभी एक गोली साहिल की पीठ में लग गई और उक्त दोनों युवक वहां से फरार हो गए। साहिल के दोस्तों ने उसे रात को ही सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसे प्राथमिक इलाज के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मगर परिजन उसे हिसार ले गए। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। हालांकि, अभी तक किसी ने गोली चलाने वाले युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।