फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   fir on 60 in land dispute

Sirsa News: पारिवारिक जमीन विवाद में 60 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun, 28 Jun 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 28 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
fir on 60 in land dispute
दीवानी विवाद के बीच कथित कब्जे के प्रयास पर प्राथमिकी दर्ज, पुलिस वीडियो फुटेज तथा अन्य साक्ष्य जुटा रही
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। पारिवारिक भूमि विवाद में गांव फिरोजाबाद में सात एकड़ कृषि भूमि पर कथित कब्जे के प्रयास के मामले में रानियां थाना पुलिस ने शनिवार रात को प्राथमिकी दर्ज की। इसमें करीब 60 लोगों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। इस मामले की जांच ऐलनाबाद के डीएसपी कर रहे हैं।

पुलिस को दी शिकायत में गांव फिरोजाबाद निवासी लाल देवी पत्नी हरकिशन ने मौजदीन निवासी रिछपाल, नीलम रानी सहित 30 लोगों को नामजद किया गया है जबकि 25-30 अन्य को अज्ञात आरोपी बताया गया है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, 19 जून को दोपहर करीब 12 बजे आरोपी पक्ष 50-60 लोगों के साथ कई गाड़ियों, तीन ट्रैक्टरों तथा तीन-चार मोटरसाइकिलों में सवार होकर विवादित भूमि पर पहुंचे। आरोप है कि तलवार, लाठियों तथा अन्य हथियारों के बल पर करीब सात एकड़ भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया गया तथा ट्रैक्टरों से खेत की जुताई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार, पूरे घटनाक्रम का फोटो और वीडियो मौके पर तैयार किया गया तथा तत्काल डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया। शिकायत में कहा गया है कि पुलिस के पहुंचने पर कई लोग अपने वाहन लेकर मौके से चले गए। इसके बाद थाना रानियां में लिखित शिकायत दी गई लेकिन तत्काल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। कार्रवाई नहीं होने पर 24 जून को पुलिस अधीक्षक सिरसा को शिकायत देकर हस्तक्षेप की मांग की गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऐलनाबाद के डीएसपी को प्रारंभिक जांच सौंपी गई। इस बीच 25 जून को कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रानियां थाना परिसर में धरना दिया। प्रारंभिक जांच के बाद शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।


इस संबंध में थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने कहा कि पारिवारिक मामला है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। दोनों पक्षों को ध्यान में रखते हुए पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तथा अन्य साक्ष्य जुटा रही है ताकि इस जमीन विवाद मामले में किसी भी पक्ष के साथ अन्याय न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed