फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Filmmaker says 28 lakh cheated in the name of getting family visa

फिल्म निर्माता बता फैमिली वीजा लगवाने के नाम पर 28 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Filmmaker says 28 lakh cheated in the name of getting family visa
सिरसा। शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी व्यक्ति से फैमिली वीजा दिलवाने के नाम पर चार लोगों ने 28 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। जिन चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है, उनमें सिराजूद्दीन अंसारी, सत्या लाइन प्रोड्यूसर व हसन निवासी मोहाली पंजाब व स्केयर ग्रुप ओम हीरा-पन्ना माल अंधेरी वेस्ट मुंबई व जयंतो गांगुली उर्फ जोय निवासी नजदीक लीला भवन पटियाला शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में करनैल सिंह ने बताया कि उपरोक्त आरोपियों से उसकी मुलाकात मई 2019 में मोहाली में हुई थी। इन्होंने अपने आप को फिल्म निर्माता के तौर पर परिचय दिया और उसे इंग्लैंड का फैमिली वीजा लगवाने को कहा। इसके लिए आरोपियों ने 28 लाख रुपये देने की बात कही। इन लोगों का सिरसा में भी आना जाना था, जिस पर उनकी बातों में आकर वह जून 2019 में इनके बुलाने पर मुंबई कार्यालय में गया। फाइल का प्रोसेस शुरू करने के लिए 35 हजार रुपये की मांग की। इस पर उसने फाइल का प्रोसेस करवाने के पास में स्थित एक एटीएम से 35 हजार रुपये निकलवा कर दे दिए। इसके बाद 25 जून 2019 को फिर से 25 हजार रुपये की मांग की, जोकि उसने खाते में ट्रांसफर करवा दिए। आरोपियों ने कहा कि आपकी फाइल लग गई है और प्रोसेस में दो से तीन माह लगेंगे, लेकिन जैसे वे कहें, उसी अनुसार पैसे जमा करवा देना। उसने 6 से 7 बार में आरोपियों के पास कुल 28 लाख रुपये की राशि जमा करवा दी। जब वह फाइल का प्रोसेस पूछता तो वे टाल मटोल करने लगते। जब अपने तौर पर जांच पड़ताल की तो पता चला की इन लोगों ने गिरोह बनाया हुआ है, जो भोले भाले लोगों को ठगते हैं। जब उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर पहुंचा दिया दुबई, सात लाख की धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज
सिरसा। न्यूजीलैंड भेजने की राशि लेकर युवक को दुबई में छोड़ आरोपी फरार हो गया। युवक ने अपनी मां को मामले की जानकारी दी और जैसे तैसे कर दुबई से वापस लौट आया। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत कष्ट निवारण की बैठक में रखी। ऐसे में अब पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शमशाबाद पट्टी निवासी लखविंद्र कौर व पंजाब के अमृतसर के गांव जंडा निवासी धर्मेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शमशाबाद पट्टी निवासी अमरजीत कौर ने बताया कि उसके पति का देहांत हो चुका है और व विधवा है। उसका 22 वर्षीय बेटा गणेश विदेश जाना चाहता था। पीड़ित महिला ने बताया कि उसने अपने पति के इलाज के लिए मकान गिरवी रख उसकी राशि घर पर रखी हुई थी। जिसकी जानकारी लखविंद्र कौर को मिल गई। वह धर्मेंद्र के साथ मिलकर पीड़ित के घर पहुंच गई और उसके बेटे को न्यूजीलैंड भेजने की बात कह दी और सात लाख की मांग की। जिसके बाद आरोपियों ने सात लाख की राशि ले ली और धर्मेंद्र उसके बेटे को अपने साथ लेकर दुबई चला गया। यहां पर उसे छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद उसने मामले की सूचना अपनी मां को दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत अब पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed