फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   File to fix traffic lights lying in cold storage for two years, city is getting jammed

दो वर्षों से ठंडे बस्ते में पड़ी ट्रैफिक लाइट ठीक करवाने की फाइल, शहर हो रहा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
File to fix traffic lights lying in cold storage for two years, city is getting jammed
बंदा सिंह बहादुर चौक पर बिना सिग्नल के निकलते वाहन। - फोटो : Sirsa
सिरसा। यातायात व्यवस्था को सही तरीके से चलाने के लिए शहर के चौक पर लगी ट्रैफिक लाइटें सफेद हाथी साबित हो रही है। करीब दो साल से बंद पड़ी ट्रैफिक लाइटों के कारण शहर में जाम की स्थिति पैदा हो रही है। दो वर्षों से ट्रैफिक लाइट ठीक करवाने को लेकर यातायात पुलिस की ओर से फाइल चलाई लेकिन इसके बाद भी अब वह फाइल ठंडे बस्ते में पड़ी है।
विज्ञापन

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने व जाम की स्थिति से निपटने के लिए शहर के आंबेडकर चौक, बंदा सिंह बहादुर चौक व गुरु गोबिंद सिंह चौक पर ट्रैफिक लाइट लगाई गई है। दो वर्षों से बंद पड़ी लाइटों को ठीक करने को लेकर नगर परिषद बड़ी धीमी गति से कार्य कर रही है। ट्रैफिक लाइट की मरम्मत कार्य को लेकर टेंडर जारी किया गया था। लेकिन दो वर्षों में न तो टेंडर लग पाया है और न ही अन्य लाइटें ठीक हो पाई है। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए यातायात पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बैठकों में उठ चुका है कई बार मुद्दा
यातायात प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रैफिक लाइटें खराब होने के बाद यातायात व्यवस्था काफी प्रभावित हुई है। लाइटों के खराब होने की बात बैठक के दौरान कई बार पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखी गई। जिसके बाद मरम्मत कार्य करने को लेकर नगर परिषद को आदेश भी दिए गए, लेकिन कार्य नहीं किया गया। यातायात व्यवस्था को लेकर हुई हर बैठक में खराब ट्रैफिक लाइट की बात रखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु गोबिंद सिंह, सुरखाब और शाह सतनाम चौक पर एक बार भी नहीं जली लाइट
शहर की यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से भीड़ वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक लाइटें लगवाई गई थी। लेकिन शहर गुरु गोबिंद सिंह चौक, सुरखाब चौक और शाह सतनाम चौक पर एक बार भी ट्रैफिक लाइट नहीं जल पाई है। यह लाइटें बिना संकेत दिए ही अब खराब हो चुकी है। जिसके कारण इन चौकों पर भी जाम की स्थिति बनी रहती है।
ट्रैफिक लाइट की मरम्मत कार्य को लेकर अभी फाइल कार्य चल रहा है। टेंडर ना होने के कारण अधिक जानकारी नहीं है।
-हरबजन सिंह, लाइट इंस्पेक्टर, नगर परिषद सिरसा।

बंदा सिंह बहादुर चौक पर टूटी पड़ी लाइट ।

बंदा सिंह बहादुर चौक पर टूटी पड़ी लाइट ।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed