फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fertilizer reached the society for distribution in the district, farmers got into a fight among themselves in Ellenabad

Sirsa News: जिले में वितरण को लेकर सोसायटी पर पहुंची खाद, ऐलनाबाद में आपस में उलझे किसान

Wed, 30 Oct 2024 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 30 Oct 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer reached the society for distribution in the district, farmers got into a fight among themselves in Ellenabad
सिरसा की अनाजमंडी में खरीद केंद्र के बाहर डीएपी के लिए जमा किसान व मौजूद पुलिस कर्मचारी।   संवा
सिरसा। जिले में बुधवार को 1300 मीट्रिक टन यानी 26500 बैग सिरसा पहुंचे। इन सभी बैग को हैफेड की 38 सोसायटी में भेज दिया गया। किसानों को पूर्व जानकारी होने के बाद बड़े स्तर पर डीएपी लेने को लेकर किसान लाइनों में नजर आए। ऐलनाबाद क्षेत्र में हालांकि कुछ किसान भी आपस में उलझ गए। किसानों को टोकन बांटने में कृषि विभाग के अधिकारी जद्दोजहद करते हुए नजर आए। व्यवस्था बनाकर उन्होंने बड़े स्तर पर किसानों को खाद उपलब्ध करवाई। वहीं, 31 और 1 नवंबर को अवकाश होने पर डीएपी की बिक्री नहीं होगी।
विज्ञापन


अधिकारियों की मानें तो दो तीन दिन में 34000 बैग डीएपी और सिरसा पहुंच जाएगी। जिसका वितरण भी जिले में करवाया जाएगा। सरकारी आंकड़ों के अनुसार आगामी दो तीन दिनों में कृषि विभाग के पास खाद का पूरा स्टॉक होगा। 60 हजार एकड़ की बिजाई के लिए 60000 बैग वितरित होंगे और इसको लेकर प्लानिंग की जा रही है।
विज्ञापन

--
किसान कम खाद देने पर दिखे नाराज
ऐलनाबाद अनाजमंडी में बुधवार को किसानों को डीएपी खाद न मिलने पर हंगामा हुआ। किसानों ने डीएपी खाद कम मात्रा में देने को लेकर धांधली जैसे गंभीर आरोप लगाए। खाद की पूर्व सूचना मिलने पर किसान सुबह से ही खाद केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी लाइनों में खड़े रहे। जब किसानों को दोपहर दो बजे बाद डीएपी खाद देने की बात की तो किसानों व खाद विक्रेताओं में झगड़े तक की नौबत आ गई। हालात को काबू में रखने के लिए पुलिस बल मौके पर बुलाना पड़ा और किसानों को शांत किया गया। किसानों ने ऑनलाइन मैसेज दिखाते हुए कहा कि खाद आ चुकी है, मगर रिटेलर व अधिकारियों ने आपस में मिली भगत कर रखी है। इस कारण किसान त्योहारी सीजन होने के बाद भी अपने-अपने कामों या घरों के काम को छोड़कर लाइनों में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
खाद की कोई कमी नहीं है। 26500 बैग अभी तक आ चुके हैं। जो सोसायटियों में भेजे गए हैं। दो तीन दिन में 34000 बैग ओर आ जाएंगे। किसानों को संयम बरतने की जरूर है। ऐसे में 60 हजार एकड़ के लिए खाद वितरित हो जाएगी। आगामी दो दिनों में अवकाश है। उसके बाद ही खाद का वितरण होगा।
अमित शर्मा, एसडीओ, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed