फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers will do irrigation and fertilizer spraying with drone

Sirsa News: किसान ड्रोन से करेंगे सिंचाई व उर्वरक छिड़काव

Fri, 24 Feb 2023 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 24 Feb 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers will do irrigation and fertilizer spraying with drone
कालांवाली के बाजार में स्थित दुकान पर बजट देखते व्यापारी ।
सिरसा। राज्य सरकार की ओर से पेश किए गए बजट में सिरसा को बड़ी सौगात मिली है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सिरसा में उर्वरकों, कीटनाशक छिड़काव और सूक्ष्म सिंचाई के तहत ड्रोन इमेज के माध्यम से फसल स्वास्थ्य निगरानी की परियोजना शुरू की जाएगी। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में ये योजना कामयाब होने के बाद इसे प्रदेश के अन्य जिलों में लागू किया जाएगा। इसके अलावा गोबर गैस संयंत्र, मेडिकल में नर्सिंग कॉलेज और मांगेआना में किसान प्रशिक्षण केंद्र खोलने की भी योजना को बजट में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

सिरसा जिला कृषि को लेकर महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए सरकार ने कृषि क्षेत्रों में सुधार के लिए सिरसा को बड़ी परियोजना की जिम्मेदारी दी है। पायलट प्रोजेक्ट सिरसा से शुरू होगा और यहां से आए परिणाम के आधार पर प्रदेश के अन्य जिलों में लागू किया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि उर्वरकों, कीटनाशकों का सोच-समझकर प्रयोग किया जाए। सूक्ष्म सिंचाई तकनीकों के माध्यम पानी का प्रयोग हो। इसके अलावा ड्रोन इमेज के माध्यम से फसल स्वास्थ्य की निगरानी की जाए। मिट्टी के स्वास्थ्य की निगरानी और फसलों में आने वाली बीमारियों, कीट निगरानी और सौर ऊर्जा का उपयोग करने के माध्यम से सटीक कृषि संबंधी जानकारी हासिल की जाए। इसके तहत सिरसा से परियोजना की शुरुआत होगी। इसके अलावा 500 युवा किसानों को ड्रोन संचालन में प्रशिक्षण देने का भी सरकार ने प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन

गांव मांगेआना में स्थापित होगा किसान प्रशिक्षण केंद्र
प्राकृतिक खेती पर सरकार का फोकस है। इसलिए जिला के गांव मांगेआना में किसान प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया जाएगा। सरकार ने इसे बजट में शामिल कर लिया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती पर कार्यक्रम लाने की घोषणा की थी। इस पर सरकार ने काम शुरू कर दिया है। वर्ष 2022-23 में, 2238 किसानों की सरकार की ओर सेे पहचान की गई और 5906 एकड़ में प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए सहायता प्रदान की गई। वर्ष 2023-24 में प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए 20 हजार एकड़ का लक्ष्य निर्धारित करने का प्रस्ताव सीएम ने तैयार किया है। इसके तहत अब 2023-24 में मांगेआना में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला परिषद भवन का निर्माण होगा पूरा, अपनी होगी इंजीनियरिंग विंग
जिला परिषद के भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। बजट में कहा गया है कि इस भवन का निर्माण इस वर्ष पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा अब जिला परिषद को सिरसा में अपनी इंजीनियरिंग विंग मिल जाएगी। यानी पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों के लिए दूसरे जिलों के आसरे नहीं रहना पड़ेगा।

बायोगैस संयंत्र स्थापित होगा
सरकार की ओर से पेश किए गए बजट में प्रावधान किया गया है कि सिरसा में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत गोबर-धन यानी बायोगैस प्लांट स्थापित किया जाएगा। बताया गया है कि इस वित्तीय वर्ष में ये प्रोजेक्ट भी पूरा कर लिया जाएगा।


नर्सिंग कॉलेज का भी निर्माण होगा, दी मंजूरी
सिरसा में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाना है। इसके लिए भूमि आवंटित हो चुकी है। राष्ट्रपति मेडिकल कॉलेज निर्माण का शिलान्यास कर चुकी है। अब सरकार ने बजट में घोषणा की है कि यहां नर्सिंग कॉलेज भी स्थापित किया जाएगा। अब यहां डॉक्टर के साथ-साथ नर्सें भी तैयार होंगी।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed