{"_id":"69e51a6f65e68d928d002663","slug":"farmers-tollfree-programme-on-29-sirsa-news-c-128-1-sir1002-156943-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: किसान 29 मई को खुइयां टोल प्लाजा को करेंगे टोल मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: किसान 29 मई को खुइयां टोल प्लाजा को करेंगे टोल मुक्त
Sun, 19 Apr 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने चंडीगढ़ में हुई बैठक में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों और अन्य किसान मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक में कृषि अर्थशास्त्री डॉ. टीएन प्रकाश ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
औलख ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि पंजाब और हरियाणा में किसानों के मुद्दों को लेकर चरणबद्ध तरीके से टोल प्लाजा को टोल मुक्त किया जाएगा। इसके तहत 11 मई को फिरोजशाह टोल प्लाजा फिरोजपुर- लुधियाना रोड, 18 मई को सोलखियां टोल प्लाजा चंडीगढ़-अमृतसर रोड, रोपड़ और 29 मई को खुइयां टोल प्लाजा सिरसा-डबवाली पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कोई पर्ची नहीं कटेगी। यहां पर पर्ची मुक्त आंदोलन किया जाएगा।
औलख ने बताया कि बैठक में भारत की ओर से अमेरिका के साथ किए गए कर-मुक्त व्यापार समझौते, बिजली संशोधन बिल 2025, सीड बिल और किसान आंदोलन (भाग-1 और भाग-2) की लंबित मांगों पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर इंदरजीत सिंह कोटबुद्धा, सुखजीत सिंह हरदोजंडे, गुरिंदर सिंह भंगू, लखविंदर सिंह औलख, गुरसेवक सिंह धालीवाल, मलकीत सिंह सेखों, जगजीत सिंह मंड व अन्य मौजूद रहे।