फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers sitting on strike holding Reliance showroom closed

रिलायंस शोरूम खुला देख मौके पर पहुंचे किसान, पांच मिनट का दिया एल्टीमेटम, करवाया बंद

Tue, 16 Mar 2021 10:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Farmers sitting on strike holding Reliance showroom closed
डबवाली रोड स्थित रिलायंस शोरूम के बाहर धरना देकर बैठे किसान संवाद - फोटो : Sirsa
कृषि कानूनों के विरोध में अब आंदोलनकारी किसानों ने निजी कंपनियों के शोरूम को भी बंद करवाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को किसान सांगवान चौक स्थित रिलायंस शोरूम के बाहर पहुंच गए। किसानों ने संचालक को शोरूम बंद करने का पांच मिनट का अल्टीमेटम दिया। इसी बीच शोरूम संचालक ने सभी कर्मचारियों को बाहर भेज शोरूम को बंद कर ताला लगा दिया।
विज्ञापन

किसानों ने शोरूम संचालक को चेतावनी दी कि जब तक कृषि कानूनों को सरकार वापस नहीं लेगी, तब तक वे शोरूम बंद रखें, अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो पूरी जिम्मेदारी शोरूम संचालक की होगी। बता दें कि सोमवार को किसानों ने संचालक को रिलायंस शोरूम बंद रखने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

मंगलवार को सांगवान चौक स्थित रिलायंस शोरूम के बाहर किसानों ने धरना दे दिया। वहीं किसानों ने दो घंटे तक यहां प्रदर्शन किया। इसके पश्चात शोरूम संचालक को चेतावनी देकर लौट गए। इसके पश्चात दिनभर कर्मचारी बंद शोरूम के बाहर बैठे रहे और बाद में घर लौट गए। वहीं शोरूम संचालक का कहना है कि अभी उनकी बात कंपनी के सदस्यों से नहीं हो पाई, जिसके बाद ही शोरूम को खोलने व बंद रखने की स्थिति के बारे में जानकारी मिल सकेगी। वहीं किसान नेता लखविंद्र सिंह औलख, गुरप्रीत सिंह ने कहा कि देशभर के रिलायंस शोरूम बंद किए गए हैं, जिसके कारण सिरसा के शोरूम को बंद करवाया गया है। जब तक सरकार कृषि कानून वापस नहीं लेगी, तब तक वे शोरूम को खुलने नहीं देंगे। वहीं उन्होंने कहा कि अगर इसके पश्चात भी संचालक शोरूम खोलता है तो उसकी खुद की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंबोज धर्मशाला में विरोध करने पहुंचे किसान
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमन चोपड़ा और वार्ड पार्षद सुनील बामनियां द्वारा कंबोज धर्मशाला में वार्ड के बुजुर्गों को वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य टीम बुलाई गई थी। ऐसे में किसानों को यह कार्यक्रम धर्मशाला में होने की सूचना मिली तो वे विरोध प्रदर्शन करने के लिए मौके पर पहुंच गए, लेकिन वहां पर उन्हें जानकारी मिली कि कोरोना वैक्सीन का कार्यक्रम चल रहा है। इसके पश्चात किसान मौके से वा लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed